Categories: Uncategorized

अभी तो 18 के हुए है स्वास्थ्य मंत्री, हुड्डा ने कसा अनिल विज पर तंज

ना सिर्फ कोरोना वायरस के संक्रमण को मार दिया बल्कि हरियाणा की राजनीति में अपने अनुभव से अनोखा परिचय देने वाले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अब 68 वर्ष के हो गए है। मगर अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नजरों में अभी भी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 18 वर्ष के है।

गौरतलब, विज अभी भी आक्सीजन सपोर्ट के साथ सदन में आते हैं। आक्सीजन का सिलेंडर सदन से बाहर के कक्ष में होता है। हालांकि उन्हें इसकी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है, फिर भी काम पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके इसलिए इसे साथ लेकर चलते है।

अभी तो 18 के हुए है स्वास्थ्य मंत्री, हुड्डा ने कसा अनिल विज पर तंज

जन्म दिन की सौगात स्वरूप छह नए नर्सिंग कालेज बनाने की घोषणा करते हुए विज ने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल कालेजों की तर्ज पर सरकारी नर्सिंग कालेज बनाए जाएंगे। बुधवार को विज के साथ भाजपा विधायक डा. अभय सिंह यादव का भी जन्मदिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी फोटो लगा बधाई संदेश भेजा।

जब सदन विज और यादव को जन्मदिन की बधाई दे रहा था तो हुड्डा ने विज से पूछ लिया कि कितने साल के हो गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने चुटकी ली कि अकेले में पूछना। वह कान में बताएंगे। बहरहाल बजट सत्र में कई मौकों पर तीखे तेवर अपनाने वाले विज सदन में सारा दिन शांत नजर आए। हुड्डा ने जब कहा कि विज की उम्र 18 साल है तो वह मंद-मंद मुस्कुरा पड़े।

कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक के सवाल पर चर्चा के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री के नाते विज ने कहा कि प्रदेश में निजी नर्सिंग कालेजों को प्रोत्साहित करने के बजाय सरकार अपने नर्सिंग कालेज खोलेगी। कारण यह कि निजी नर्सिंग कालेजों के पास जरूरी संसाधन नहीं होते जिसका खामियाजा नर्सिंग छात्रों को भुगतना पड़ता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने एमबीबीएस की सीटों को दोगुणा से अधिक बढ़ाते हुए 1658 कर दिया है। बीडीएस की सीटें बढ़ाकर 850 और एमडीएस की सीटें बढ़ाकर 258 कर दी हैं। इसके अलावा बीएमएस की सीटें 610, होम्योपैथी की 50, बीएससी नर्सिंग की 1850 तथा एमपीएचडब्ल्यू की 1620 सीटें करते हुए एमएससी नर्सिंग सहित अन्य पाठयक्रमों की सीटों में बढ़ोतरी की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago