Categories: Press Release

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को बटन दार चाकू सहित दबोचा

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने फरीदाबाद शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को बटन दार चाकू सहित दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी समीर पुत्र सलीम निवासी सेक्टर 58 बल्लभगढ़ और आकाश उर्फ किला पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांव मुजेसर को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को बटन दार चाकू सहित दबोचा

प्रभारी क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर मुजेसर एरिया से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मौके पर आरोपी समीर से बटन दार चाकू बरामद किया है। आरोपी समीर हाल ही में 3 मार्च को जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना मुजेसर में दर्ज चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

उपरोक्त मामले में चोरी एक लैपटॉप, दो पेन ड्राइव, एक बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि समीर के खिलाफ पहले भी थाना एसजीएम नगर और थाना पल्ला में चोरी के मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा आरोपी आकाश के खिलाफ चोरी, मारपीट, छीना झपटी, लड़ाई झगड़े के करीब 8 मामले थाना सेक्टर 7, ओल्ड, मुजेसर, में दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपी दोस्त हैं। दोनों एक साथ नशा करते हैं एक साथ ही रहते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago