फरीदाबाद: पुलिस टीम चौकी सेक्टर 8 ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता एक 8 वर्षीय बच्चे को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्रभारी चौकी सेक्टर 8 ने जानकारी देते हुए बताया कि लापता 8 वर्षीय बच्चे के पिता ने खुद चौकी में आकर सूचना दी कि उसका 8 वर्षीय बच्चा खेलते खेलते घर से लापता हो गया है, सूचना मिलते ही तुरंत चौकी प्रभारी ने 8 वर्षीय बच्चे की खोजबीन जारी करने के निर्देश दिए और मौके पर सहायक उप निरीक्षक सुंदर व मुख्य सिपाही विक्रम ने तुरंत 8 वर्षीय बच्चे की खोजबीन जारी कर दी और बच्चे की फोटो खींचकर थाना क्षेत्र के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में डाली और गाड़ी से अनाउंस किया।

पुलिस टीम ने 8 वर्षीय बच्चे की फोटो सहित सारी जानकारी पुलिस संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी और उनको ढूंढने में सह-पुलिसकर्मियों की मदद मांगी।
जिसके पश्चात फोटो देखकर सहपुलिसकर्मियों ने बच्चे को ढूंढ लिया और सही सलामत बच्चे को परिवारजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस टीम ने बच्चे को उनके परिजनों के हवाले करते हुए उनको कहा कि अपने बच्चों का ख्याल रखें और उन्हें अकेला नहीं छोड़े।
बच्ची को वापस पाकर उनके परिवारजन बहुत खुश हुए और चौकी प्रभारी सेक्टर 8 का आभार व्यक्त किया एवं पुलिस टीम का खुशी के आंसुओं के साथ धन्यवाद किया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…