Categories: Faridabad

पौधे किसी ने लगाए और देखभाल कोई और करे, ऐसा क्यों ?

हर साल बरसात शुरू होते ही पौधे लगवा कर उन यादों को कैमरे में कैद करना यानी फोटो खिचवाना सभी को पसंद है , लेकिन इसके बाद अक्सर लोग पौधों को पानी देना भूल जाते हैं।

पौधे किसी ने लगाए और देखभाल कोई और करे, ऐसा क्यों ?

सामाजिक संस्थान हो या राजनीति के नेता पौधे लगाए तो जाते है लेकिन उसके बाद उनकी देख भाल के लिए सामने कोई नहीं आता ।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद अरावली हिल्स से आया है , जहां पौधे तो लग चुके है लेकिन पौधों को पानी ना मिलने की वजह से सारे पौधे सूख चुके है। लेकिन सेव अरावली संगठन ने इन सूखे पौधों में पानी देकर उन्हें दोबारा जीवन दिया ।

इसी के साथ उन्होंने खाली जगहों पर कुछ गड्ढे खोद कर फलों के पौधे भी लगाए । अक्सर लोग ये गलती करते है कि पौड़े आस पास लगा देते है जिस वजह से पौधे सूख जाते थे । लेकिन इस संगठन ने इन पौधों को दूरी पर लगाया और पानी के टैंकर से सभी पौधों को पानी दिया ।

पेड़ों की घटती संख्या की वजह से तापमान भी बढ़ता जा रहा है ,हर साल गर्मी पिछले साल के रिकॉर्ड तोड रही है ।अब इस साल की बात ही लेलो, फिलहाल 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग व्याकुल है ।

पेड़ पौधों की जरूरत आज के जीवन में बहुत जरूरी है । कुछ साल पहले लोग धूप में पेड़ की छांव में घंटों खड़े रहते थे लेकिन अब आपको सड़कों पर धूप दिखेगी लेकिन छाया देने वाले पेड़ बहुत कम देखेंगे । जिसका एकमात्र कारण यह है कि लोग पेड़ों को काट कर ,वहां बड़ी बड़ी बिल्डिंग बना रहे हैं इसका खामियाजा यही है कि अब मॉनसून भी बेहद देरी से आती है।

हमारी भी अपने पाठकों से यही अपील है कि जितना हो सके उतना पेड़ पौधों को लगाए प्रकृति को बचाने का यह बेहतर उपाय है जिसके आपको अनेक फायदे मिल सकते हैं और पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी समय-समय पर करें।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago