Categories: Press Release

छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने किया काबू

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने शहर में छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मीठापुर दिल्ली और आकाश उर्फ रोहन पुत्र टोनी निवासी मीठापुर दिल्ली के रूप में हुई है।

छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने किया काबू

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों ने दिनांक 14 मार्च को थाना पल्ला एरिया में मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में छीना झपटी के तहत मामला दर्ज है।

पूछताछ पर सामने आया कि दोनों आरोपी अच्छे दोस्त हैं आरोपी आकाश को महंगे कपड़े और जूते पहनने का शौक है जिसके चलते आरोपी के ऊपर कर्जा हो गया था।

जिस कारण आरोपियों ने स्कूटी का प्रयोग कर उपरोक्त मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के द्वारा छीने गए मोबाइल फोन विवो और वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद कर आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago