Categories: Faridabad

ठेकेदार कर रहा था कुछ ऐसा, जिससे लोगों ने रुकवा दिया निर्माण कार्य

सीवर की समस्या से जूझ रहे वार्ड नंबर 5 में नाला बनाने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में निगम द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि नगर निगम अधिकारी बिना पानी को हटाए लेंटर डालने का काम कर रहे हैं।

दरअसल, वार्ड नंबर 5 स्थित पर्वतीय कॉलोनी में कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल वाली गली में नाला बनाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम 53 लाख की लागत से यहां पर नाला बनाने का काम कर रही है। सोमवार को लोगों ने देखा कि नाले के ऊपर कीचड़ बह रही है। ठेकेदार बिना उस कीचड़ को हटाए वहां पर लेंटर डालने का काम कर रहे हैं। इसको देखकर लोगों ने एतराज जताया और नगर निगम अधिकारियों से ऐसा ना करने के लिए कहा।

ठेकेदार कर रहा था कुछ ऐसा, जिससे लोगों ने रुकवा दिया निर्माण कार्य

इस पर चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने ठेकेदारों को तुरंत काम बंद करने के आदेश दिए और जेई एसडीओ को वहां का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा ताकि लापरवाही बरतने वाले के ऊपर उचित कार्यवाही की जा सके।

स्थानीय निवासी राम सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस विषय में शिकायत दी थी जिसके बाद नगर निगम द्वारा नाला बनाने का काम शुरू किया गया परंतु नगर निगम द्वारा लगाए के ठेकेदार काम को लापरवाही से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को उन्होंने देखा कि नगर निगम द्वारा लगाए गए ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहे हैं और नाले के ऊपर बह रही कीचड़ को बिना हटाए वहां पर निर्माण कार्य कर रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी नगर निगम को दी वहीं आसपास के लोगों ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि यदि इस तरीके से काम किया जाएगा तो बाद में नाला टूट जाएगा और इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इसके वीडियो बनाकर नगर निगम अधिकारियों को दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago