Categories: Politics

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने विधानसभा में उठाई जनता की आवाज


तिगांव से भाजपा विधायक श्री राजेश नागर ने आज विधानसभा में अपने क्षेत्र की कई प्रमुख मांगों को उठाया। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए अलग बजट की मांग की। उन्होंने नहरपार क्षेत्र को शासकीय आदेश द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद करने की भी मांग की।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में करीब 40 सेक्टर हैं जिसमें लाखों लोग रहते हैं।

यहां विकास के लिए अलग बजट दिया जाए क्योंकि यहां विकास कराने वाले निकाय नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण दोनों के पास फंड की कमी है। इसके साथ ही कई साल से इन निकायों के ठेकेदारों की रुकी पेमेंट भी तुरंत कराई जाए क्योंकि ठेकेदार अपना पुराना बकाया न मिलने के कारण नए काम नहीं ले रहे हैं जिसका असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है।

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने विधानसभा में उठाई जनता की आवाज


विधायक ने कहा कि यहां तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए दो नए बिजली सब स्टेशनों की आवश्यकता है जिन्हें तत्काल पूरा किया जाए। इसके अलावा एक फायर स्टेशन की भी आवश्यकता है जिसमें 15-20 मंजिल तक जाने वाली फायर टेंडर उपलब्ध हो। फिलहाल किसी भी दुर्घटना होने पर यह फायर टेंडर गुडगांव से मंगवानी पड़ती है

जिसमें काफी वक्त लग जाता है और जानमाल की नुकसान आशंका बढ़ जाती है। श्री नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़े पार्क की आवश्यकता भी जताई जहां पर बड़ी आबादी आकर अपने वीकेंड को परिवार के साथ बिता सके।


इसके अलावा विधायक श्री राजेश नागर ने 22 गांवों के किसानों के रुके मुआवजे को भी जल्द से जल्द जारी किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद की कुछ सड़कों का निर्माण कुछ कोर्ट केसों के कारण रुका पड़ा है यदि कोशिश की जाए तो काफी लोग अपने केस वापस लेने के लिए तैयार हो सकते हैं,

जिससे सड़कें बनने का रास्ता खुल जाएगा और लोगों को इससे बड़ी सुविधा होगी। श्री नागर ने कहा कि तिगांव मेरी विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है, लेकिन मंझावली का पुल बन जाने के बाद इसके मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक में बेतहाशा वृद्धि होगी, जिससे बचने के लिए हमें अभी से कोशिश करनी होगी।

इसके लिए यहां पर अविलंब एक बायपास रोड को मंजूरी दी जाए। विधायक नागर ने बडोली और घरोड़ा गांव के स्कूलों को भी तुरंत प्रभाव से अपग्रेड करने की मांग विधानसभा में रखी। विधायक ने बताया कि वह जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने जनता की आवाज बनकर विधानसभा में बात रखी हैं। पूरा विश्वास है कि जल्द ही इनके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago