Categories: Press Release

निंदा प्रस्ताव और संपति क्षति वसूली विधेयक 2021 जनविरोधी: अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद से पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-गठबंधन सरकार द्वारा विधान सभा में निंदा प्रस्ताव और संपति क्षति वसूली विधेयक 2021 पारित किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जैसे केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानून जनविरोधी हैं वैसे ही निंदा प्रस्ताव जनविरोधी है।

चुनाव में वोट लेने के समय प्रदेश की यही जनता भाजपा-जजपा के नेताओं के लिए जनादेश थी, अब यही जनता उनके लिए विरोधी हो गई है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल हमेशा राइट-टू-रिकॉल की वकालत करते थे जिसके द्वारा जनता को अधिकार मिल जाता कि वो चुनकर विधानसभा में भेजे गए विधायकों को उनके द्वारा किए गए वायदों पर खरा ना उतरने पर विधायक पद से हटा सकती थी।

निंदा प्रस्ताव और संपति क्षति वसूली विधेयक 2021 जनविरोधी: अभय सिंह चौटाला

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा-गठबंधन सरकार पंचायत चुनावों में राइट-टू-रिकॉल का कानून लाना चाहती है वहीं, दूसरी तरफ आज वही जनता सरकार द्वारा बनाए गए काले कृषि कानूनों जैसे जनविरोधी निर्णयों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और दिन ब दिन बढ़ते अपराधों के विरोधस्वरूप सरकार के खिलाफ खड़ी है और उन्हें सत्ता से बाहर करना चाहती है तो यह घिनोना निंदा प्रस्ताव लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल हमेशा कहा करते थे कि लोकराज लोकलाज से चलता है और भाजपा-गठबंधन सरकार लोकलाज को खत्म करते हुए निंदा प्रस्ताव लेकर आई है जो की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को खत्म करने में एक छोटी सोच वाला कदम है।

इनेलो नेता ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान कि किसान आंदोलन के कारण प्रदेश के उद्योगपतियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है, कहीं संपति क्षति वसूली विधेयक 2021 के द्वारा सरकार की मंशा उन उद्योगपतियों के नुकसान की भरपाई किसानों से करवाने की तो नहीं है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों को रोकने के लिए सरकार द्वारा नेशनल हाईवे जोकि पब्लिक प्रॉपर्टी है, को खुदवा दिया गया था। नेशनल हाईवे को खोदने से हुए नुकसान की भरपाई सरकार किससे करवाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago