Rashifal 17 March: चार राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, बाकी को मिलेगा भाग्य का साथ

हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Rashifal 17 March: चार राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, बाकी को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। आज रात्रि में पत्नी को सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन आप के पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में आ पक्ष में आ जाएंगी। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार मन में आएगा। दोपहर के समय कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पिता के आशीर्वाद व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज आपकी पूरी होगी, जिससे परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है। आज किसी प्रिय एवं महान पुरुष के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ता दिख रहा है। आज आपको समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो आपके व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपके मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यदि आज आपको कोई निर्णय लेना हो, तो शीघ्रता और भावुकता से ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा उत्तम लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जो आपके धन कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेंगे। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आज रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपका बहुत दिनों से कोई कार्य रुका हुआ है, तो वह आज पूरा होगा, जिससे आप बहुत खुश नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विद्यार्थियों को आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आज आय के नए स्तोत्र सामने आएंगे, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें, तभी आपको विशेष सम्मान मिलता दिख रहा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए सुख और दुख दोनों लेकर आएगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अपने कुछ अधूरे कार्यो को आप किसी की सलाह व सूझबूझ से निपटा सकते हैं। आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे। 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन आ गया है। आर्थिक पक्ष मजबूत होकर होगा और दिन में वृद्धि करेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपकी आर्थिक स्थिति भी आज आपकी चिंता का कारण बनती नजर आएगी। गलत तरीके से धन कमाने से आज बचना होगा। आज घर की उपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही धन व्यय करना होगा। यदि आज रूपए पैसे के लेनदेन की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें। आज आपके विरोधी परास्त होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago