इस काम को सालों से नहीं कर पा रहा फरीदाबाद नगर निगम, सरकार का हो रहा करोड़ों का नुकसान

फरीदाबाद नगर निगम पिछले कुछ महीनों से चर्चाओं में बना हुआ है। कभी किसी वजह से तो कभी किसी। निगम की कार्यशैली को लेकर भी काफी बार सवाल उठ चुके हैं। लेकिन बात करें तो, एक तरफ नगर निगम कमजोर आर्थिक स्थिति का रोना रोता है, ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में करीब सवा साल से नगर निगम का सीवर-पानी के शुल्क की वसूली पर ध्यान नहीं है।

इस काम से करोड़ों की कमाई नगर निगम की होनी है। अधिकारियों का ध्यान शायद होनी कमाई पर है सरकार की कमाई पर नहीं। बही-खाते से कंप्यूटर में रिकॉर्ड फीड करने का काम भी धीमी गति से चल रहा है।

इस काम को सालों से नहीं कर पा रहा फरीदाबाद नगर निगम, सरकार का हो रहा करोड़ों का नुकसान

यह काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि ऊंट की रफ़्तार भी नगर निगम के अधिकारीयों को रेस में पराजित कर दे। लेकिन अधिकारीयों की नींद अभी भी नहीं उठी है। एमसीएफ ने फरीदाबाद की जनता से सीवर-पानी के शुल्क के करीब 37 करोड़ रुपये लेने हैं। ऑनलाइन डाटा पूरा न होने के चलते न तो नगर निगम बकाया वसूली कर पा रहा है और न ही सीवर-पानी के नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

नगर निगम के अधिकारी अपने बारे में सोचते हैं शायद इसलिए सरकार की करोड़ों की कमाई का ध्यान नहीं है उन्हें। होगा भी क्यों, जब लाखों रूपए उनको बैठने के मिल रहे हैं। नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार सीवर-पानी के करीब 2.40 लाख वैध कनेक्शन हैं। निगम के अनुसार शहर में सीवर-पानी के पांच लाख से अधिक कनेक्शन हैं।

किसी भी प्रदेश का जिला तब ऊचाँइयाँ छूता है जब सरकारी अधिकारी तत्परता से और ईमानदारी से काम करता है। सवा साल से यह टैक्स निगम ने नहीं लिया है। अधिकारीयों की गंभीरता इसी से पता चलती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago