Categories: Faridabad

विधानसभा में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मांगे 110 करोड़

एनआइटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि प्रशासनिक व राजनीतिक संरक्षण में भू माफिया औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सूरत बिगाड़ रहे हैं। बड़े शहर के नियोजित विकास को दरकिनार कर भूमाफिया अवैध कालोनियां विकसित कर रहे हैं।

इसके अलावा बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों में अवैध रूप से वाणिज्यिक प्लाट काटे जा रहे हैं। इससे औद्योगिक नगरी का न सिर्फ स्वरूप बिगड़ रहा है बल्कि महंगी जमीन होने के कारण उद्यमी अपने पुराने मगर चालू उद्योग बंद करके दूसरी सस्ती जमीन पर शिफ्ट कर रहे हैं।

विधानसभा में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मांगे 110 करोड़

जबकि उद्यमियों ने यह जमीन उद्योग चलाने के लिए सरकार से सस्ती दरों पर ली थी। जमीन महंगी के होने कारण कुछ उद्यमी भी अपने प्लाट बेचकर प्रापर्टी डीलिंग करने में जुट गए हैं। वर्षाें से बंद पड़ी आयशर फैक्ट्री में भी प्लाटिंग की तैयारी चल रही है।

नीरज शर्मा ने विधानसभा में सरकार को बताया कि फरीदाबाद में मेट्रो रेल लाइन से लगती हुई फैक्ट्री डूरेबल जैसी अनेक फैक्ट्रियों में अवैध प्लाटिंग कर दी गई। यही कारण है कि फरीदाबाद में मेट्रो के साथ टीओडी पालिसी के तहत एक भी लाइसेंस नहीं लिया गया।

क्योंकि अवैध काम में सिर्फ राजनीतिक व प्रशासनिक रिश्वत देनी होती है जबकि टीओडी पालिसी के तहत 19 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि सरकार को एक एकड़ पर लाइसेंस के लिए देनी होती है।

नीरज शर्मा ने कहा कि हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के लिए कुछ नहीं दिया जबकि यह आशा व्यक्त की जा रही थी कि फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो लाइन के लिए राशि का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने इस बजट पर टिप्पणी की है कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया मगर वे कहते हैं कि इसमें तो मरी हुई चूहिया भी नहीं निकली।

नीरज शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री की संगति को दोष दिया और कहा कि सरकार जिस दल के गठबंधन के साथ चल रहा है,उसमें फरीदाबाद के लिए यह होना तय था। क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि फरीदाबाद को फकीराबाद किसने बनाया।

विधायक ने कहा कि फरीदाबाद से कितना राजस्व मिलता है मगर फरीदाबाद को इसकी एवज में विकास कार्यों के लिए कितना मिलता है। इस बाबत सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। नीरज ने मांग कि सरकार फरीदाबाद को उसके राजस्व का 10 फीसद हिस्सा भी दे देगी तो उनके क्षेत्र में सड़क के गड्ढों में लोग नहीं मरेंगे।

विधायक ने मांग की कि एनआइटी 86 के विकास के लिए कम से कम 110 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास के लिए दस करोड़ रुपये की राशि दी जानी चाहिए और एक-एक करोड़ रुपये गांव के विकास के लिए दिए जाने चाहिए।


Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago