Categories: CrimeFaridabad

1 रुपए देखकर गवाए 45000 रुपए जानिए कैसे

आज के समय में हर कोई जब भी सामान खरीदना है तो वह कैश देने की बजाय ऑनलाइन पेमेंट करता है। चाहे वह पेटीएम के जरिए हो या फोन पर के जरिए। लेकिन इस दौरान कस्टमर को पता नहीं होता है, कि उसकी खाते की पूरी जानकारी उस मशीन के जरिए दूसरे व्यक्ति के पास पहुंच गई है।

जिसके बाद वह व्यक्ति उनके खाते से मनचाहे ट्रांजैक्शन को कर लेता है। ऐसे ही कई मामले फरीदाबाद जिले में देखने को मिल रहे है। जहां पर कस्टमर के द्वारा पेटीएम व फ़ोन पे के जरिए कुछ रुपए की पेमेंट की गई है। लेकिन उसके बाद उसके खाते से हजारों रुपए का फ्रॉड कर लिया जाता है।

1 रुपए देखकर गवाए 45000 रुपए जानिए कैसे

फाइबर सेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 55 हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले सुबोध कुमार ने बताया कि 5 फरवरी को करीब 3:00 बजे उनके पास एक फोन आया कि पेटीएम की केवाईसी करवा लीजिए। जिसके लिए उनके पास एक एसएमएस आया और उस लिंक पर उन्होंने ₹1 ट्रांजिशन के तौर पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरकर पेमेंट कर दी।

जिसके बाद उनके उसी क्रेडिट कार्ड से 45000 रुपए का फ्रॉड होने का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किसी को भी ओटीपी नहीं बताया गया। लेकिन उसके बावजूद भी उनके क्रेडिट कार्ड से 45000 डिटेक होने का मैसेज आया है। जिसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर जांच की तो 45000 निकाले हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वहीं बल्लबगढ़ आदर्श नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 8 फरवरी को बिजली का बिल फोन पे के माध्यम से भुगतान किया। उन्होंने बताया उनका बिल ₹1055 का था। जो कि उन्होंने फोन पे के जरिए भर दिया।

लेकिन जब उनके खाते से पैसे कटने का मैसेज आया तो उसमें ₹1065 कटने की सूचना मिली। जिसके बारे में गूगल से फोन पे के कस्टमर केयर का नंबर प्राप्त किया और उसको कॉल किया। उसके बाद कस्टमर केयर को सारी जानकारी बताएं।

तो उन्होंने पेटीएम व फोन पे कोखोलने को बोला और उन्होंने कहा कि वो एक्स्ट्रा माउंट को वापस ट्रांसफर कर देंगे। उसके लिए उन्होंने उनका फोन नंबर और नाम पूछा। इसके अलावा किसी अकाउंट की डिटेल उनको दे दो। उन्होंने उनके द्वारा जो जो बताया है उन्होंने वह प्रक्रिया की।

लेकिन उनके अकाउंट में जो एक्स्ट्रा पैसा कटा था वह वापस तो नहीं आए। लेकिन उनके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आया है। जो कि 98732 रुपए का था। उन्होंने इसको लेकर पेटीएम के कस्टमर केयर और एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर को भी कंप्लेंट की हुई है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago