Categories: Press Release

पुलिसकर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय, गुम हुआ मोबाइल उसके मालिक तक पहुंचाया

फरीदाबाद: परिस्थितियां चाहे कैसे भी हो परंतु जब इंसान इमानदारी का रास्ता चुन लेता है तो लालच रूपी बड़ी से बड़ी चुनौतियां उसके सामने घुटने टेक देती हैं।

ईमानदारी का ऐसा ही परिचय दिया है पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ में कार्यरत मुख्य सिपाही राकेश ने।

पुलिसकर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय, गुम हुआ मोबाइल उसके मालिक तक पहुंचाया

कल शाम जब मुख्य सिपाही राकेश अपनी चौकी के बाहर सड़क पर पैदल गश्त कर रहे थे तो उन्हें रास्ते में सड़क पर गिरा हुआ एक मोबाइल दिखाई दिया।

मुख्य सिपाही ने फोन उठाया और देखा तो मोबाइल स्विच ऑफ हो चुका था। यह मोबाइल रेडमी कंपनी का था, जिसकी कीमत लगभग 16000 रुपये थी, यदि पुलिसकर्मी चाहता तो मोबाइल को अपने पास रख सकता था परंतु ईमानदारी का परिचय देते हुए, पुलिसकर्मी ने मोबाइल को उसके मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

पुलिसकर्मी ने आसपास के लोगों से इसके मालिक के बारे में पूछताछ की परंतु किसी को उसके मालिक के बारे में पता नहीं था।

इसके बाद पुलिसकर्मी ने मोबाइल फोन ऑन किया जिस पश्चात उस मोबाइल पर उसके मालिक का फोन आया तो मुख्य सिपाही ने उसे अपना मोबाइल लेने के लिए मोबाइल बिल सहित पुलिस चौकी में बुला लिया।

फोन का मालिक फोन लेने के लिए पुलिस चौकी में आया और उसने बताया कि उसका नाम राहुल है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है तथा यमुनानगर में लकड़ी के कारख़ाने में कार्यरत है और वह लकड़ी के कारखाने के कुछ काम के सबंध में फरीदाबाद आया हुआ था और उसका मोबाइल कही रास्ते में गिर गया और गुम हो गया था|

जब यह सत्यापित हो गया कि मोबाइल उसी का है तो इसे सकुशल उसके हवाले कर दिया गया।

मोबाइल मिलने के पश्चात राहुल बहुत खुश हुआ और उसने पुलिसकर्मी की ईमानदारी और पुलिस के सौहार्द्यपूर्ण व्यवहार के लिए उनका धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago