Categories: Press Release

पुलिस कमिश्नर ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में वेलफेयर मीटिंग आयोजित कर थानों, क्राइम ब्रांच यूनिट, चौकी इत्यादि से आए पुलिस कर्मियों की वेलफेयर मीटिंग लेकर उनकी समस्याएं सुनी।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के अलावा डीसीपी मुख्यालय श्री अर्पित जैन, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी बल्लबगढ़ सुमेर सिंह, डीसीपी ट्रेफिक सुरेश कुमार के अलावा एसीपी मुख्यालय श्री आदर्श दीप सिंह एवं सभी एसीपी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

इस दौरान खेड़ी पुल पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उनके यहां पर जो क्वार्टर में मीटर लगे हैं वह कमर्शियल है और उनका बिल ज्यादा आता है जिस पर पुलिस कमिश्नर ने तुरंत बिजली विभाग के एमडी से फोन पर बातचीत कर जल्द इसका समाधान निकालने के लिए कहा।

कुछ चौकी एवं थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने कहा कि उनके यहां पर पीने के लिए आरओ वाटर कूलर नहीं है। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

कुछ थानों एवं चौकियों से आए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनके यहां पर बाहर से काफी लोग आते हैं जिसके चलते टॉयलेट/वॉशरूम की कमी है। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से तुरंत बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस थाना एवं चौकियों में पुलिस कर्मियों की जो भी जरूरी जरूरत है वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि थाना एवं चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं इस दौरान उनकी मूलभूत सेवाओं का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago