फरीदाबाद, 17 मार्च। आज बुधवार को सेक्टर 28 स्थित शंकर हॉस्पिटल में जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पहला टीकाकरण करवाया।
वैक्सीन लगवाने के उपरांत कहा कि हमारे वैज्ञानिकों द्वारा अथक प्रयासों के साथ इन वैक्सीन का निर्माण किया गया है, यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है। सरकार द्वारा यह अपील की गई है अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लगाएं व नियमों का पालन करें।

साथ ही रेडक्रॉस सह सचिव बिजेन्दर सोरौत, सहायक पुरुषोत्तम सैनी ने भी टीकाकरण करवाया। उन्होंने सभी को अवगत कराया गया। टीकाकरण प्रकरण बहुत ही सरल है, आप सभी को भी भारत में निर्मित वैक्सीन अवश्य लगानी चाहिए।
जिन वैज्ञानिक डॉक्टर ने यह वैक्सीन बनाई है काबिले तारीफ है। इस मौके पर उत्साहवर्धन के लिए हरियाणा रेडक्रॉस वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता व विमल खंडेलवाल उपस्थित थे।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…