Categories: Public Issue

परिवार पहचान पत्र की आय के सर्वे में शिक्षक करेंगे ड्यूटी तो स्कूल हो जाएंगे खाली

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन रजिस्टर्ड नंबर 2197 जिला फरीदाबाद के जिला प्रधान व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह के नेतृत्व परिवार पहचान पत्र की आय के सर्वे में प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय सैक्टर 12 फरीदाबाद के समक्ष जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला

फरीदाबाद के प्रधान चतर सिंह ने बताया कि कोविड महामारी के कारण प्राथमिक स्कूल लगभग एक वर्ष बाद खुले हैं और अब स्कूलों में कोरोना महामारी के नियमो का पालन किया जा रहा है,जिससे कम समय में शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढाया जा रहा है। ऐसे समय में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की परिवार पहचान पत्र की आय के सर्वे में ड्यूटी लगाना सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ खिलवाड़ है।

परिवार पहचान पत्र की आय के सर्वे में शिक्षक करेंगे ड्यूटी तो स्कूल हो जाएंगे खाली

दूसरी ओर निजी विद्यालयों में पढाई चल रही है। यदि सरकारी स्कूलों के शिक्षक ड्यूटी परिवार पहचान पत्र की आय के सर्वे में करेंगे तो स्कूल खाली हो जाएंगे, सरकारी स्कूल के बच्चे पढाई में पिछड जाएंगे।

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से ज्ञापन के माध्यम से प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी परिवार पहचान पत्र की आय के सर्वे से वापस लेने की मांग की गई है।

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के धरना प्रदर्शन को जिला महासचिव रामेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह अधाना, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान प्रवेश भडाना, सचिव मधु माहेश्वरी, मनोज नागर, हरीओम दलाल, समय सिंह, गीता रानी, सुमन, पुष्पा, मोनिका, नीरज अरोडा, कर्मवीर, धर्मेन्दर चौहान,

मेहताब सिंह, अनीषा, अजय शर्मा, बीर सिंह, इन्दिरा, खुशवंत रानी, सुभाष जैन, सुरेश चंद्र ,सुरेश कुमार, विजय सिंह,पीताम्बर दत्त, राकेश, संगीता, दर्शना, सुशीला मनोज कुमार ने संबोधित किया।आज के धरना-प्रदर्शन में सहित सैंकड़ों अध्यापकों ने भाग लिया। धरना-प्रदर्शन के पश्चात हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नाम उपायुक्त फरीदाबाद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago