Categories: Faridabad

बिजली कर्मचारियों को निकाले जाने की वजह से हुआ लॉक डाउन में प्रदर्शन ।

लॉकडाउन व भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति चलाने वाले आउटसोर्सिंग पर लगे 2 साहयक लाईन मैन को नौकरी से निकालने पर गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन पर जोरदार प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के बेनर तले हुए ,इस प्रर्दशन में लॉक डाउन के दौरान वेस्ट सब डिवीजन से मोहित व मथुरा रोड सब डिवीजन से जितेंदर को नौकरी से निकाले जाने के कारण कर्मचारियो में भारी नाराजगी थी।

बिजली कर्मचारियों को निकाले जाने की वजह से हुआ लॉक डाउन में प्रदर्शन ।

यूनियन के यूनिट प्रधान सतीश छाबड़ी ने बताया की कार्यकारी अभियंता ओल्ड फरीदाबाद को इस बाबत नोटिस दिया गया था और 20 व 22 मई नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर दोनों सब डिवीज़नों में प्रर्दशन किए गए थे । लेकिन कार्यकारी अभियंता सहित किसी भी अधिकारी ने बातचीत तक करना आवश्यक नहीं समझा। अधिकारियों ने दो लाइन का पत्र लिखकर कहा की मोहित ब जितेंदर ने सेफटी किट नहीं पहनी थी इसलिए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण दोनों को नौकरी से निकला गया है। जिससे साफ़ जाहिर है की अपने आदमियों को इनकी जगह नौकरी लगने के लिए उनको बहाना बनाकर निकला गया है। इसी वजह से अधिकारी यूनियन से बातचीत करने से बच रहे है।

यूनिट के पदाधिकारीयो ने बताया की दोनों साथियो ने काम करते समय सेफ्टी किट पहनी हुई थी, जिस एक साथी मिथलेश सहायक लाइन मेन की काम करते समय करंट लगने से मौत हुई,वह भी अधिकारीयो की लापरवाही से हुई। जिसमे जे ई ने दो फीडर पर परमिट लिया था तीसरे फीडर पर परमिट नहीं लिया गया था। यूनिट की कर्मचारी नेताओ ने आज के प्रदर्शन में चेतावनी देते हुए कहा की जब तक गैर कानूनी तरीके से निकले गए दोनों साथियो मोहित और जितेंदर को नौकरी पर वापिस नहीं लिया जाता तब तक बुधवार से डिवीज़न ओल्ड फरीदाबाद की चारो सब डिवीजनो व डिवीज़न कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा ।

आज के प्रदर्शन को यूनिट NIT के सचिव गिरीश राजपूत, ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान दिनेश शर्मा, सचिव अशरफ खान, बल्लबगढ़ के प्रधान रमेश तेवतिया ने अपने बिचार रखे और अपनी यूनिट की तरफ से पुरजोर समर्थन दिया ! इसके अलाबा प्रदर्शन को कर्मचारी नेता सतवीर, पुष्कर, प्रवेश, पंकज, कुलदीप, नरेंदर, अरुण, विनोद आदि ने भी संबोधित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago