Categories: Faridabad

अब सड़कों पर दौड़ पाएंगे फर्राटे से वाहन, प्रशासन कर रहा है यह विशेष तैयारी

जिले के विकास को नए पंख लगने वाले है। सड़कों सहित शहर के विभिन्न विभागों की संपत्ति जल्द ही फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत की जा रही है।

दरअसल, वर्ष 2018 में सरकार ने गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की तर्ज पर फरीदाबाद को विकसित करने के लिए फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थापना की गई है। यह अथॉरिटी जिले को स्मार्ट सिटी बनाने में प्रशासन की सहायता करेगी। इस अथॉरिटी के जरिए शहर के विकास की नए सिरे से रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अब सड़कों पर दौड़ पाएंगे फर्राटे से वाहन, प्रशासन कर रहा है यह विशेष तैयारी

आपको बता दें कि शहर में सड़कों के मौजूदा हालात काफी खस्ता है। इसमें हार्डवेयर प्याली सड़क, सोहना रोड, वर्लपूल और आईसर चौक शामिल है। अब सड़कों के हालातों को सुधारने का जिम्मा फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी को सौंपा जाएगा। एचएसआईआईडीसी के अधीन करीब 25 किलोमीटर की सड़क, एचएसवीपी के अधीन 65 किलोमीटर सड़क और नगर निगम के अंतर्गत आने वाली 100 किलोमीटर की सड़कों का जीर्णोद्धार फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी करेगा।

अधिकारियों के मुताबिक सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक व्यापक योजना बनाई गई है। इसमें विभिन्न जगह पर फ्लाईओवर बनाने की भी तैयारी की जा रही। इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ही होगी। इसके अलावा एफएमडीएके अंतर्गत आने वाली सड़कों को 60 मीटर तक चौड़ा किया।

आपको बता दें कि शहर भर के सड़कों की खस्ता हालातों से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही आए दिन दुर्घटना होने की खबरें भी सुर्खियों में रहती है। जिन सड़कों का चयन किया गया है उन सड़कों में आए दिन समाज सेवी संगठन और लोग निर्माण कार्य के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं। वही जिले में सड़कों के मौजूदा हालात काफी खस्ता है जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है। प्रशासन के इस योजना से प्रदूषण के साथ-साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago