Categories: Press Release

गिरते भू जल स्तर को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने चलाई मेरा पानी-मेरी विरासत मुहिम

पानी एक अनमोल विरासत है, इसे बचाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत नाम से नई स्कीम चलाई गई है। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे धान की जगह पर मक्का, कपास, बाजरा व दलहन जैसी फसलो की बुआई करके फसल विविधकरण की नीति को अपनाएं ताकि गिरते भू-जल स्तर को सुधारा जा सके। 

उप कृषि निदेशक फरीदाबाद डा. अनिल कुमार ने बताया कि धान के क्षेत्र को कम करने के लिए सरकार की तरफ से दूसरी फसल मक्का, दलहन, बाजरा, कपास की बुआई करने पर अनुदान देने का निर्णय लिया है। अब जो किसान धान के अलावा अन्य फसलों की बिजाई करेगा, उसे अनुदान की राशि दी जाएगी।

गिरते भू जल स्तर को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने चलाई मेरा पानी-मेरी विरासत मुहिम

अनुदान की यह राशि उन्हीं किसानो को दी जाएगी जिनके नाम पर खेत या जमीन होगी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसान ने पिछले साल धान की जगह दूसरी फसल की बुवाई की थी, की जानकारी रेवेन्यू विभाग से लेगा। रेवेन्यू विभाग की पुष्टि के उपरान्त की यह फायदा किसानों को मिलेगा।

अनुदान राशि को सीधे किसान के खाते मे ही भेजा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान पानी को बचाने के लिए धान की जगह अन्य फसलो की बुआई करके इस स्कीम का फायदा उठाएं।

उन्होंने बताया कि उपमंडल कृषि अधिकारी बल्लबगढ डाॅ. अजीत को मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसान इस स्कीम से जुडने के लिए अपने कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago