हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी, कुछ दिनों में राहत मिलने के आसार

हरियाणा में गर्मियों ने दस्तक दे दी है। मार्च के महीने में ही हवाओं ने पसीना निकालना शुरू कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पारा लगातार बढ रहा है। दिन के वक्‍त तेज धूप में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। इस मौसम में बारिश ही हरियाणा को राहत दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना मौसम विभाग दे चुका है।

आज का अधिकतम तापमान प्रदेश में 33 डीग्री और न्यूनतम 19 डीग्री रहने के आसार हैं। कल अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कल का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डीग्री रहने की संभावना है।

हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी, कुछ दिनों में राहत मिलने के आसार

तेज धूप ने ऐसी चलाने को मजबूर कर दिया है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते ही पसीना निकलने लगता है। ऐसे में अगर बारिश नहीं होती तो दिन और रात्रि दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मार्च माह के हिसाब से काफी गर्म स्थिति हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने 19 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं।

प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मगर मौजूदा समय में पढ़ रही गर्मी संकेत दे रही है कि आगे मौसम और भी गर्म रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की 21 मार्च रात्रि से मैदानी क्षेत्रों में प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है।

बढ़ते तापमान से गरीब तबका अभी से परेशान होने लगा है। गर्मी से बचने के लिए उनके पास बस पंखा होता है जो गर्म हवा फेंकता है। प्रदेश में कहीं-कहीं 21 मार्च रात्रि से 23 मार्च के बीच में हवा चलने व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जिस से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago