Categories: CrimeUncategorized

नशा तस्करों को डीएवी कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच एनआईटी ने सराहनीय कार्य करते हुए दो ऐसे नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो कि शहर में नौजवान एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों को नशीला पदार्थ बेचता था।

आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ विट्ठल पुत्र जोगिंदर निवासी जिला मधुबनी बिहार हाल किराएदार एसजीएम नगर और बंटी उर्फ नन्हे उर्फ दीपांशु पुत्र भगतराम निवासी एसजीएम नगर के रूप में हुई है।

नशा तस्करों को डीएवी कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार

प्रभारी क्राइम ब्रांच एनआईटी में जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी कि दो आरोपी जो कि नौजवानों को नशा बेचने का काम करते हैं डीएवी कॉलेज नियर चिमनी बाई धर्मशाला के पास कॉलेज के बच्चों को नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े हैं।

जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई तुषार कांत अनुसंधान अधिकारी और अन्य पुलिस टीम के साथ मौके पर रेड कर आरोपियों को डीएवी कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 14. 30 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में एनडीपीएस एक्ट के धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी दीपक उर्फ विट्ठल पर आर्म्स एक्ट एवं लड़ाई झगड़े के तहत दो मामले फरीदाबाद में दर्ज हैं। दोनों मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहा है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 10/12 दिन से नशा तस्करी का काम शुरू किया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago