ये है दुनिया का एक ऐसा शहर, जहां हर शख्स के पास है हवाई जहाज

आज के आधुनिक युग में लगभग हर किसी के पास अपना खुद का वाहन है। और आपने ये बात, तो जरूर सुनी होगी कि शहर में रहने वाले लगभग हर लोग के पास अपनी गाड़ी होती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जहां रहने वाले हर आदमी के पास अपना हवाई जहाज है। इतना ही नहीं इस शहर के लोग दफ्तर या अपने काम पर जाने के लिए भी लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं।

तायात और सुविधा के लिए हर घर में बाइक या कार का होना आम बात है। लेकिन इस शहर में वो छोटी बात है। दरअसल, ये हवाई शहर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। इस शहर में रहने वाले अधिकतर लोग पायलट हैं। ऐसे में प्लेन रखना आम बात है।

ये है दुनिया का एक ऐसा शहर, जहां हर शख्स के पास है हवाई जहाज

यहां रहने वाले हर निवासी के पास खुद का हवाई जहाज है। दफ्तर और अपने काम पर जाने के लिए उस शहर के ज्यादातर लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इस शहर में डॉक्टर्स, वकील आदि भी है, लेकिन ये लोग भी प्लेन रखने के शौकीन हैं। इस शहर में रहने वाले लोगों को हवाई जहाज का इतना शौक है कि हर शनिवार सुबह सभी लोग इकट्ठा होते हैं और लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।

कार और बाइक रखना भारत में जहां इज़्ज़त की बात मानी जाती है, वहीं इस शहर में इन दोनों का होना गरीबी मानी जाती है। हवाई शहर में प्लेन का मालिक होना एकदम वैसा ही है जैसे कार का मालिक होना। यहां के कॉलोनी की गलियों और लोगों के घरों के सामने बने हैंगर में विमानों को देखा जा सकता है।

दुनिया में बहुत सी कहानियां और बातें हैं, जिनपर यकीन कर पाना कठिन है। यह भी उन्ही में से एक है। इस शहर की सड़कें भी काफी चौड़ी हैं, ताकि पायलट इसे रनवे के तौर पर इस्तेमाल कर सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago