हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इतने कानूनों से हटा पंजाब का नाम, सालों से था इंतज़ार

प्रदेश सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसका इंतज़ार सालों से सभी कर रहे थे। हर हरियाणावासी को इसका इंतज़ार था। दरअसल, मनोहर लाल सरकार ने राज्य के 150 से अधिक कानूनों से पंजाब का नाम हटा दिया है। विधानसभा ने हरियाणा संक्षिप्त नाम संशोधन विधेयक, 2021 पर मुहर लगा दी। राज्यपाल और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद प्रदेश के सभी कानूनों से पंजाब शब्द हट जाएगा।

इस विधेयक के पारित होते ही पंजाब नाम हटकर हरियाणा का नाम कानूनों में जुड़ जायेगा। अब प्रदेश के नाम से ही इन कानूनों का वर्णन होगा। सालों से यह काम अटका हुआ था। हरियाणा के बजट सत्र के अंतिम दिन कुल छह विधेयक पारित किए गए।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इतने कानूनों से हटा पंजाब का नाम, सालों से था इंतज़ार

इस विधेयक को पास करवाने के लिए काफी समय से पूर्व नेताओं ने भी प्रयास किया था। 163 कानूनों को हटाया जाना था लेकिन नौ कानून फिर भी ऐसे रहेंगे, जिनसे पंजाब का नाम नहीं हटेगा। जिनसे अब नाम हटेगा वो हैं, पंजाब श्रमिक कल्याण निधि (हरियाणा संशोधन) विधेयक, हरियाणा आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, हरियाणा लोक व्यवस्था में विघ्न के दौरान क्षति वसूली विधेयक और हरियाणा विनियोग (संख्या 2) विधेयक शामिल हैं।

1966 में हरियाणा पंजाब से अलग होकर एक राज्य बना था। उसी समय से अभी तक यह कार्य नहीं हो सका। पिछले साल विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस मुद्दे को उठाया था। स्पीकर के आदेशों पर ही इसके लिए एलआर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। इसमें चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

1966 में हरियाणा देश का 17वा राज्य बना था। बीडी शर्मा पहले मुख्यमंत्री बने थे। देर से सही लेकिन अब इन कानूनों से पंजाब का नाम हटने जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago