Categories: HealthUncategorized

हरियाणा में एक बार फिर संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार तो विज ने किया आला अधिकारियों को होशियार

महामारी से बचने के लिए जितनी जद्दोजहद स्वास्थ्य विभाग कर रहा था, अब आमजन की लापरवाही ने सब पर पानी फेर दिया है। हरियाणा में एक बार फिर संक्रमण तेजी से हरियाणा वासियों को अपनी जद में ले रहा है।

ऐसे में अपने प्रदेश वासियों की सुरक्षा करने हेतु सूबे के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी उपायुक्त , सिविल सर्जन और पुलिस के आला अधिकारीयों संग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक अहम बैठक आयोजित की।

हरियाणा में एक बार फिर संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार तो विज ने किया आला अधिकारियों को होशियार

बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

उक्त बैठक के माध्यम से गृह मंत्री अनिल विज ने सभी अधिकारीयों को कड़े शब्दों में प्रदेश में सख्ती बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि वो अभी किसी तरह के लॉक डाउन या नाईट कर्फ्यू के पक्ष में नहीं है।

ऐसे में सख्ती ही एकमात्र बचाव का जरिया है। प्रदेश में फैल रही कोरोना की दूसरी लहर को लेकर हरियाणा सरकार गंभीर हो गई है।

जिसके चलते आज हरियाणा में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। जिसमें वीसी के जरिये सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों , उपायुक्तों और पुलिस कप्तानों को प्रदेश में फिर से सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना से इसी महीने में लड़ाई शुरू हुई थी , लेकिन इस बार अभी वो इस पक्ष में नहीं है कि लॉक डाउन या फिर नाईट कर्फ्यू लगाया जाये।

गौरतलब पिछले वर्ष जनवरी से शुरू हुआ संक्रमण का कहर अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैं। जहां वक्सिन आने से लोगों में संक्रमण का खौफ न बराबर दिखाई दे रहा है। फिर ऐसे में संक्रमण का बढ़ना तो लाजमी है

, मगर जरूरत है कि आमजन अभी भी संक्रमण को हल्के में न लें। अभी भी संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियम जैसे फेस मास्क, दो गज की जरूरी है इत्यादी को अपनाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago