Categories: Education

17 सालों से कमरे में धूल खा रहा था छात्राओं के स्वावलंबी बनने का सपना, विभाग को नही थी खबर

नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी द्वारा जब कार्यालय के कमरों की सफाई के आदेश दिए गए तो शिक्षित समाज को शर्मसार कर देने वाले तथ्य सामने आए। कमरों को खोलने के दौरान उसमें छात्रों के भविष्य निर्माण की सामग्री चूहों का भोग बन चुकी थी।

जिसकी जानकारी किसी शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी को नहीं थी। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी के आदेशानुसार कार्यालय की सफाई के लिए कमरे खुलवाने के दौरान मामला सामने आया है।

17 सालों से कमरे में धूल खा रहा था छात्राओं के स्वावलंबी बनने का सपना, विभाग को नही थी खबर

कमरों को काफी समय से नहीं खोला गया था। इन कमरे में कुर्सी, ,मेज व किताबों के बंडल पाए गए जिन्हें चूहों ने अपना निवाला बना लिया। इसके अलावा कमरों से 50 सिलाई मशीनों को भी बाहर निकाला गया, जिन में जंग लग चुकी है।

विभाग के एक कर्मचारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2003 – 04 में स्कूल छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा ये मशीनें देनी थी जो कि नहीं दी गई।

कार्यालय के कमरों में पड़ी लाखों रुपए की सामग्री को उनकी सही जगह पर नहीं पहुंचाया गया और ना ही उनका कोई इस्तेमाल किया गया। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इन कमरों को खोलने की कोशिश तक नहीं की।

जर्जर हालातों में पाई गई सामग्री स्पष्ट करती है कि विभाग अपने काम के प्रति कितना लापरवाह है। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए आए सामान को चूहों द्वारा कुतर लिया गया है।

शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि विभाग की लापरवाही के कारण बच्चे अपने हक से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि अभी और भी कमरों की सफाई बाकी है।

यदि उन कमरों में सही सामान पाया जाता है तो उनको उनके सही स्थान पर पहुंचाया जाएगा तथा किताबों को लाइब्रेरी में रखवाया जाएगा। जिससे बच्चों के भविष्य को सुधारने में मदद की जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago