Categories: Politics

किसानों को समर्पित है भाजपा सरकार, किसान हित में काम करने पर कैबिनेट मंत्री का ग्रामीणों ने जताया आभार

आज पृथला क्षेत्र के सागरपुर, सुनपेड़, साहूपुरा और मलेरना गांवो के लोगों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र नेहरा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी से मिलकर बाई पास रोड और सेक्टर 2, 64 और 65 से  सागरपुर गांव तक माइनर के साथ सड़क बनवाने की मांग की एवं किसानों के खेतों में पानी पहुंचने के लिए माइनर को पक्का बनवाने के लिए उनका धन्यवाद प्रकट किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि देश के यसस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हितों में बनाये गए तीन कृषि कानून किसानों की भलाई के लिए बनाए गए है और इन कानूनों के लागू होने से किसानों की आय दोगुना होगी, जिससे किसानों का जीवन स्तर सुधर जाएगा।

किसानों को समर्पित है भाजपा सरकार, किसान हित में काम करने पर कैबिनेट मंत्री का ग्रामीणों ने जताया आभार 

केबिनेट मंत्री ने कहा कि जब देश का किसान सम्रद्ध होगा तो देश स्वमं तरक्की की ओर बढ़ेगा।विजेंद्र नेहरा ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार पूरी तरह से किसानों को समर्पित है।

किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए और किसान को उसकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए, पक्की सड़कें, हर समय बिजली देने के लिए हरियाणा सरकार सभी प्रबंध कर रही है

आज ग्रामीण क्षेत्र में लोग भाजपा सरकार से पूरी तरह संतुष्ट नजर आते हैं किसानों के आशीर्वाद से ही भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा प्रदेश के अंदर जनता की सेवा करने का दूसरी बार अवसर मिला है

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी ने सभी को माइनर के साथ बाई पास रोड से सागरपुर गांव तक सड़क बनवाने का एवं मलेरणा और सुनपेड़ गांव के बीच पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए ग्रामीणों ने उनका आभार प्रकट किया और कहा कि यह दोनों काम होने से दर्जनभर गांवों के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा।

इस इस अवसर पर भाजपा पैनलिस्ट प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा, जिला पार्षद अवतार सारंग, पूर्व सरपंच वीरेंद्र यादव, पूर्व सरपंच निरंजन नेहरा, पूर्व सरपंच बृजपाल नेहरा, रामपाल यादव, निसार अहमद, ठाकुर बिन्नू सिंह, मुकेश यादव, सुनील यादव सहित और भी कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago