Categories: Others

आभूषणों से सजना होगा अब सस्ता, सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद महिलाओं को राहत

सोने से बने आभूषण पहनना भला किस महिला को पसंद नहीं होता। आए दिन सोने चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव देखने के बाद महिलाएं अक्सर असमंजस में पड़ जाती है कि आखिरकार उन्हें आभूषण कब और किस समय बनाना चाहिए।

अक्सर ऐसा देखा गया है कि शादी का सीजन शुरू होते ही सोने चांदी की कीमतों में भी तेजी से उछाल देखने को मिलता है। मगर अब आपको जानकर खुशी होगी कि गुरुवार को सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है।

आभूषणों से सजना होगा अब सस्ता, सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद महिलाओं को राहत

दरअसल, हरियाणा में सोने की कीमत में 19 मार्च को हल्की गिरावत देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 30 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। गुरुग्रा में गुरुवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 43,480 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

वहीं शुक्रवार को सोने का भाव 43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बता दें कि गुरुवार को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 45,620 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 19 मार्च को 24 कैरेट सोना 30 रुपये महंगा हुआ है।

हरियाणा के अंबाला जिले में भी 19 मार्च को सोने के भाव में 10 रुपये की गिरावट देखने को मिली.यहां गुरुवार को 22 कैरेट सोने का भाव 43,480 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो शुक्रवार को 43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं, 24 कैरेट सोना की कीमत में भी उछाल देखा गया है। यहां 24 कैरेट सोने का रेट 45,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो 18 मार्च को 45,620 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहां भी सोना सस्ता हुआ है. यहां आज 22 कैरेट सोने का भाव 43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो कल को 43,460 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं 24 कैरेट सोना यहां महंगा हुआ है. यहां 24 कैरेट सोने का रेट 45,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो 18 मार्च को 45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम था। स्पष्ट शब्दों में कहे तो आप जो भी महिलाएं व पुरुष जो आभूषण बनाकर शादी समारोह में अपना एक अलग रुतबा चाहते हैं उनके लिए यह सही मौका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago