Categories: Faridabad

विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर शिक्षा विभाग सजग, कर रहा है यह विशेष तैयारी

शिक्षा विभाग ने कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से प्रभावित हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। जिले भर के स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर काफी तैयारियां की जा रही है।

दरअसल, कोरोना काल में विद्यार्थियों की शिक्षा काफी प्रभावित हुई जिसको लेकर शिक्षा विभाग काफी सतर्क है। आपको बता दें कि 9वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा डेट शीट जारी कर दी गई है वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी।

विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर शिक्षा विभाग सजग, कर रहा है यह विशेष तैयारी

जिले भर के राजकीय स्कूलों में अभी से ही 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारी करवाना शुरू कर दिया गया है। बल्लभगढ़ स्थित राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने बताया कि स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों की शिक्षा पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।

पिछले वर्ष के हल किए हुए प्रश्न पत्र से बच्चों का रिवीजन करवाया जा रहा है वही ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों तरीकों से बच्चों का सिलेबस करवाया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा एक बार बच्चों के प्री बोर्ड की परीक्षा ली जा चुकी है वही दूसरे प्री बोर्ड की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं और प्री बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं उनके लिए स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि ऑनलाइन एजुकेशन प्रणाली से विद्यार्थियों की शिक्षा काफी प्रभावित हुई है वही आर्थिक तौर पर कमजोर श्रेणी के विद्यार्थी भी ऑनलाइन क्लासेज नहीं ले पाए हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का भी काफी नुकसान हुआ है वहीं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा के मद्देनजर काफी उचित कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें एक से अधिक बार प्री बोर्ड परीक्षाओं का होना शामिल है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago