Categories: Faridabad

एचएसवीपी का बजट फरीदाबाद के लिए हो सकता है फायदेमंद, इन योजनाओं को दी जा सकती है मंजूरी

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट तैयार कर लिया है और मुख्यालय को भेज दिया है। ‌ एचएसवीपी का बजट इस बार जिले के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होने वाला है। बजट में इस बार कई योजनाओं को शामिल किया गया है।

दरअसल, नगर निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश कर दिया है और बजट को मंजूरी भी मिल गई है वहीं अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी अपना बजट तैयार कर लिया है और मुख्यालय को भेज दिया है। इस बात की जानकारी कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ने दी।

एचएसवीपी का बजट फरीदाबाद के लिए हो सकता है फायदेमंद, इन योजनाओं को दी जा सकती है मंजूरी

आपको बता दें कि इस बार का बजट कई मायने में फरीदाबाद के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। प्राधिकरण ने 260 करोड रुपए का बजट तैयार किया है। बजट में डिवीजन एक और दो के लिए 100- 100 करोड़ तथा डिवीजन तीन के लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव है। बजट में पुराने काम का संभावित खर्चा भी शामिल है। इसमें सैक्टर 31 में बन रहा इंडोर खेल स्टेडियम, ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर 72-73 डिवाइडिंग रोड और दो नर्सिंग कॉलेज शामिल है।

इसके साथ ही नहरपार बनाए जाने वाले विज्ञान भवन का योजना भी शामिल है। सेक्टरों की सड़कों की मरम्मत, सीवर व्यवस्था, पार्को व स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का खर्चा भी शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण वित्त वर्ष की शुरुआत में बजट पेश करता है और बजट प्रस्ताव पर मंजूरी लेता है। नई प्रोजेक्ट्स व पुराने कार्यो का ब्योरा भी इसमें शामिल किया जाता है। बजट मसौदे के अनुसार ही फंड रिलीज होता है और विकास कार्य करवाए जाते हैं।

वही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का बजट फरीदाबाद के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। एचएसवीपी के इस बार के बजट में फरीदाबाद को काफी सहूलियत मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं एचएसवीपी द्वारा बजट मसौदे को तैयार कर मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago