Categories: CrimeFaridabad

खुद को नेता कहने वाला अशोक गोयल गिरफ्तार, पोस्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

नौकरानी की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप मे बीजेपी नेता अशोक गोयल को सेक्टर 16a महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद को भाजपा नेता बताकर नौकरानी व उसकी बेटी को धमकी देता रहता था।

महिला का आरोप है कि वह बेटी पर बुरी नजर रखता था। मौका मिलते ही अक्सर उसे अपने कमरे बुलाकर छेड़खानी करता था। 1 दिन विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। उसका वीडियो भी वायरल हुआ।

खुद को नेता कहने वाला अशोक गोयल गिरफ्तार, पोस्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने बेटी की शिकायत पर 5 दिन पहले पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार देर रात महिला थाना पुलिस ने आरोपी अशोक गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला के साथ करवा चौथ भी बना चुका है और अपने घर का ऊपरी ऊपरी हिस्से को महिला के नाम भी कर चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद निवासी अशोक गोयल ने अपने मकान की साफ सफाई के लिए एक महिला को काम पर रखा हुआ था।

गोयल ने उसे अपने मकान का एक हिस्सेदार भी बना रखा है। आरोप है कि अशोक गोयल खुद को बीजेपी का नेता बताकर महिला व उसकी 16 साल की बेटी बेटी को धमकाया करता था। किसी ना किसी बहाने से बेटी को कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी भी करता था।

बेटी ने जब विरोध किया तो गोयल ने उसके मकान की बिजली व पानी का कनेक्शन काट दिया। इसी को लेकर नौकरानी की बेटी ने 15 मार्च को सेक्टर 16a के महिला थाने पहुंचकर आरोपी गोयल के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और शुक्रवार देर रात आरोपी अशोक गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अशोक गोयल को भाजपा नेता मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि गोयल ने कभी पार्टी की सदस्यता ही नहीं ली है। ऐसे लोगों को पार्टी में कोई स्थान नहीं होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago