Categories: CrimeFaridabad

ऑनर किलिंग मामले में 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपियों को

ऑनर किलिंग मामले में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड मांगी गई थी। लेकिन कोर्ट ने 1 दिन की रिमांड मंजूरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोमल का मोबाइल फोन, शव को ले जाने वाली गाड़ी और आरोपियों के कपड़े बरामद किए जाने हैं।

जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ जीआरपीएफ चौकी इंचार्ज सोहनपाल की बेटी कोमल ने मुकेश कॉलोनी निवासी सागर यादव से 8 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद उन दोनों ने सुरक्षा के तौर पर प्रोडक्शन हाउस गए थे लेकिन 11 फरवरी को दोनों परिवारों की रजामंदी होने के बाद उन्होंने प्रोडक्शन वापस ले ली।

ऑनर किलिंग मामले में 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपियों को

जिसके बाद लड़की के परिजनों ने कहा कि अब वह शादी सामाजिक तौर पर करना चाहते हैं। इसीलिए वह अपनी बेटी को अपने साथ अपने घर ले गए। 19 फरवरी को दोनों परिवारों की रजामंदी के तहत सगाई की गई।

वही उसी दिन 15 मार्च को शादी करने की तारीख भी फिक्स हो गई थी। लेकिन लड़की पक्ष ने शादी के लिए कुछ और समय मांगा उसके बाद मृतक कोमल और सागर 17 मार्च को मिले और करीब 4:00 बजे सागर ने कोमल को उसके घर छोड़ दिया। उसके बाद रात करीब 11:00 बजे कोमल और सागर के बीच फोन एसएमएस के जरिए बातचीत हुई।

उस दौरान कोमल ने सागर को बताया कि उसके चाचा शिवकुमार और उसके पापा सोहनपाल उसके कमरे के बाहर आपत्तिजनक स्थिति में बैठे हुए हैं। दोनों के बीच एसएमएस फोन के जरिए बातचीत हुई। लेकिन रात को 11:30 बजे सागर ने कोमल को मैसेज किया, जो कि कोमल ने देखा नहीं।

उसके बाद 18 मार्च की सुबह ऑफिस जाने के दौरान कोमल की बेस्ट फ्रेंड कंचन का सागर के फोन पर आया और कंचन ने उसको बताया कि कोमल ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद सागर ने अपने परिवार वालों को कोमल के घर भेजा। जहां पर ताला लगा हुआ था।

उसके बाद उन्होंने उसके गांव जाकर पूछा तो गांव वालों ने बताया कि कोमल को हार्ट अटैक आया है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस का सहारा लेकर छानबीन की। तो पता चला कि उसके पिता सोहनपाल और चाचा शिवकुमार ने कोमल की हत्या कर उसके शव को जला दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट के द्वारा दोनों आरोपियों को 1 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों से घटना में प्रयोग की गई गाड़ी, मृतक कोमल का फोन,कपड़े आदि बरामद करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago