स्वाद से खाते हैं जो अचार, उसका हाल देख बदल जाएंगे विचार, ऐसी हालत में ड्रम में मिला

आज – कल के ज़माने में यह कहना काफी कठिन हो गया है कि जो चीज़ आप खा रहे हैं क्या वो शुद्ध है। हर चीज़ में लोग मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में झोलमोल करते हैं। ऐसा ही मामला अब सामने आया है। दरअसल, हरियाणा के हांसी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अचार बनाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में सड़ा-गला अचार भी मिला।

हालत इतनी खराब थी उस अचार की कि आप सोच भी नहीं सकते। जिसका स्वाद लेते हैं वो आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है। अचार की हालत देखकर शायद आप को भी बाजार में मिलने वाले अचार को खाने से पहले विचार बदलना पड़ जाए।

स्वाद से खाते हैं जो अचार, उसका हाल देख बदल जाएंगे विचार, ऐसी हालत में ड्रम में मिला

यकीन कर पाना काफी कठिन का काम हो गया किसी खाद्य वस्तु को लेते समय। दूध से लेकर पनीर सबकुछ नकली बिक रहा है। इस मामले में टीम को कार्रवाई के दौरान कई फैक्टरी मालिकों के पास लाइसेंस भी नहीं मिले। कार्रवाई की सूचना पर दुकानदारों और अन्य फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया। उड़नदस्ते ने अचार फैक्टरियों से जांच के लिए नमूने लिए। 

काफी जगहों पर इस अचार को आगे बेचा जाता है। इस खराब अचार को खाकर देशभर में लोग बीमार हो रहे हैं। यहां पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि शहर में अचार की कई ऐसी फैक्टरियां चल रही हैं, जहां खाद्य सुरक्षा नियमों को ताक पर रख कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर कई शहरों में कार्रवाई की गई।

लालच के कारण दूसरों के स्वास्थ्य से खेलना आज के समय में एक ट्रेंड बन गया है। इस ट्रेंड को कुछ लोग नहीं बल्कि बहुत से लोग अपना रहे हैं। इस नकली और घटिया सामान से जनता को बचाने के लिए सरकार को कुछ सख्त कदम उठाने होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago