Categories: Faridabad

मौजूदा बस क्यू शेल्टर के हैं यह हालात तो आगामी बनने वाले क्यू शेल्टर की क्या होगी दशा?

जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए जिले भर में नई बसों का संचालन किया गया है वही इन बसों के लिए बस क्यू शेल्टर बनाने की योजना भी बनाई जा रही है परंतु शहर में मौजूदा बस क्यू शेल्टर के हालात काफी खस्ता है। पुराने बस क्यू शेल्टर में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

दरअसल, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आने जाने के लिए हाल ही में जिले में नई बसों का संचालन किया है। शहर भर में चल रही इन बसों से आमजन को काफी सहूलियत मिली है। इन बसों का किराया काफी कम है। प्रशासन द्वारा अब बस क्यू शेल्टर बनाने की भी योजना बनाई जा रही है जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा वही योजना के तहत शहर के अंदर भी बस क्यू शेल्टर बनाने की योजना है।

मौजूदा बस क्यू शेल्टर के हैं यह हालात तो आगामी बनने वाले क्यू शेल्टर की क्या होगी दशा?

गौरतलब है कि जिले भर में बसों का संचालन पहले से होता आ रहा है जिसके लिए जगह-जगह पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं परंतु इन बस क्यू शेल्टर के हालात बेहद ही खस्ता है। रेहड़ी पटरी वालों ने बस क्यू शेल्टर पर अतिक्रमण कर रखा है वही क्यू शेल्टर के हालात भी काफी खस्ता है।

हार्डवेयर स्थित बस क्यू शेल्टर में लोगों की सुविधा के लिए बने बेंच टूटे हुए हैं वही आस-पास कूड़े का अंबार लगा हुआ है।

अगर बात की जाए शहर भर में उपस्थित बस क्यू शेल्टर की तो इनके भी हालात काफी खस्ता है। देखरेख के अभाव में बस क्यू शेल्टर के हालात काफी जर्जर हो गए हैं।

ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि यदि प्रशासन शहर में मौजूदा बस क्यू शेल्टर की की देखरेख नहीं कर पाई है तो आगामी बनने वाले बस क्यू शेल्टर की क्या दुर्दशा होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago