Categories: Press Release

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा: मूलचंद शर्मा

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको मैं बिना भेदभाव के निस्वार्थ भावना से पूरी करने का प्रयास कर रहा हूं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की किसी भी गरीब की बेटी की शादी हो तो एक बार मुझे सूचना अवश्य देना। हर गरीब बेटी की शादी में अपने हाथों से कन्यादान करने का प्रयास करूंगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर बल्लभगढ़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री
मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में पूरे भारतवर्ष के लोग रहते हैं और उनको उनकी मूलभूत सुविधाएं देना उनका और उनकी सरकार का फर्ज बनता है।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा: मूलचंद शर्मा

इन्हें के मद्देनजर आज बल्लभगढ़ विधानसभा में जोर शोर से विकास कार्य चले हुए हैं। जिसके लिए परिवहन मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी धन्यवाद जताया। इस मौके पर एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ,पूर्व विधायक पृथला से टेकचंद शर्मा व संस्था के प्रधान ब्रजमोहन बातिश सहित ब्राह्मण सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वही बल्लभगढ़ की आदर्श नगर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने विधानसभा के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी, तिरखा कॉलोनी में भी होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने तिरखा कॉलोनी और आसपास से आए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी ।

इस मौके पर उन्होंने तिरखा कॉलोनी के पार्क को सुंदर बनाए जाने की भी घोषणा की। इसके अलावा बल्लभगढ़ विधानसभा में सेक्टर- 2 बल्लबगढ़ में यूरोकेयर अपोलो अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि अस्पताल के खुलने से आसपास के इलाके को लाभ होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago