हरियाणा के इस सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए लगती है लंबी लाइनें, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं तारीफ

अकसर ऐसा कहा जाता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ना और न पढ़ना एक समान है। सरकारी स्कूल की शिक्षा को लेकर सवाल उठते रहते हैं। हरियाणा के सोनीपत में मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजी स्कूलों को हर तरह से टक्कर दे रहा है। स्कूल की छात्राएं न केवल अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, बल्कि एक-दूसरे से अंग्रेजी में बातचीत भी करती है।

निजी विद्यालय की शिक्षा प्रणाली भी इस सरकारी स्कूल के आगे सवालों के घेरे में आ जाती है। इस स्कूल की बिल्डिंग व अन्य सुविधाएं देखकर नहीं लगता है कि यह राजकीय स्कूल है। इसमें दाखिलों के लिए छात्राओं की लंबी लाइनें लगती हैं।

हरियाणा के इस सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए लगती है लंबी लाइनें, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं तारीफ

आज – कल के समय में यह कोई सपना नहीं कि इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए कोसो दूर से लोग आते हैं। इस स्कूल को काफी चीज़ें ख़ास बनाती हैं। यही नहीं यहां की छात्राएं न केवल जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की झंडी लगाई हुई हैं, बल्कि राष्ट्रपति से भी अवार्ड ले चुकी हैं। शिक्षा विभाग के रिकार्ड अनुसार स्कूल की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी।

इस स्कूल के शिक्षक कड़ी मेहनत से यहां विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। यहां पढ़ने वाला हर विद्यार्थी बड़ी लगन से पढ़ता है। स्कूल स्थापित होते ही यहां छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो गई थी। 2008 तक स्कूल में छात्राओं की संख्या 1348 तो पहुंच गई, लेकिन स्टाफ और सुविधाएं 50 फीसद से भी कम थी। इससे अध्यापकों के साथ ही छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

स्टाफ और अध्यापकों की कमी के बावजूद यहां के शिक्षकों ने हार नहीं मानी। विद्यार्थी भी लगन में मस्त रहे। आज इस स्कूल का नाम सोनीपत के टॉप स्कूलों में लिया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago