हरियाणा की इस बेटी ने अपनी मां का ये सपना किया पूरा, गर्व से सभी का सीना हुआ चौड़ा

सपने अगर सच करने हैं तो उनके काम करना होगा सो कर सपने सच नहीं कर सकते हैं आप। आपको हर समय उसी ख्वाब के बारे में सोचना होगा जो आप देखते हैं। ऐसा ही किया हरियाणा की इस बिटिया ने। हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा की सोनाली शर्मा ने अपनी मां के सपने को पूरा किया है और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं।

हर हरियाणवी को जिस प्रकार सेना से प्यार होता है उसी प्रकार सोनाली को भी अपने देश से लगाव है। उनके नाना भी सेना में रह चुक‍े हैं और सेना की सेवा की परिवार की परंपरा को सोनाली ने आगे बढ़ाया है।

हरियाणा की इस बेटी ने अपनी मां का ये सपना किया पूरा, गर्व से सभी का सीना हुआ चौड़ा

सेना के प्रति हरियाणावासियों का लगाव कभी शब्दों में पूरा नहीं किया जा सकता है। यह लगाव अतुल्नीय होता है। आपको बता दें, सोनाली ने लंदन में सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की और फिर उनकी परवरिश बराड़ा में हुई। उनकी मां गीता शर्मा की इच्छा थी कि बेटी सेना में जाकर देश और परिवार की शान बने और सोनाली ने इसे पूरा कर‍ दिया है।

लंदन में पढ़ने के बावजूद देश और प्रदेश का प्रति उनका सम्मान कभी कम नहीं हुआ। हमेशा से देशसेवा की लगन उनमें रही। सोनाली शर्मा ने शुरू से ही सेना में ज्वाइन करने के लिए तैयारी आरंभ कर दी थी। उन्‍होंने वर्ष 2016 में पुणे के ऑर्म्स फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। चार साल की ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत के बाद 17 मार्च 2021 को पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बनीं।

सपनों को पूरा करने में बस हौसला और कड़ी मेहनत लगती है। सोनाली ने अपनी मां का सपना पूरा करके उन्हें गर्व से भर दिया है। उनकी पोस्टिंग मेडिकल कोर लखनऊ में हुई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago