Categories: Crime

पलवल से मोटरसाइकिल पर 19 किलो 400 ग्राम गांजा बेचने आए दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 65 ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने सराहनीय कार्य करते हुए गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान भारत उर्फ़ भरत पाल और जगबीर उर्फ टीटू के रूप में हुई है दोनों ही आरोपी जिला पलवल के रहने वाले हैं।

पलवल से मोटरसाइकिल पर 19 किलो 400 ग्राम गांजा बेचने आए दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 65 ने किया गिरफ्तार

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो आरोपी पलवल से मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर आए हैं और बल्लभगढ़ एरिया में है जो कि गांजे को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

जिस पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को रेलवे रोड बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपियों से पुलिस को 19 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पिछले चार-पांच साल से गांजा बेचने का काम कर रहे हैं। आरोपी भारत गांजा बेचने के जुर्म में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी जमानत पर चल रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों ही आरोपी एक साथ गांजा बेचने का काम कर रहे हैं और दोनों का एक ही मकसद है गलत तरीके से पैसा कमाना।

पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago