Categories: FaridabadHealth

1 साल बीत जाने के बाद भी लोगों ने नहीं लिया सबक, बिना मास्क के खुलेआम घूम रहे हैं

22 मार्च यानी आज से 1 साल पहले एक ऐसी बीमारी के लिए जिले में या फिर यूं कहें पूरे देश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके बाद लोगों का घरों से निकलना नामुमकिन सा हो गया था। शहर की सड़कें सुनसान विरान पड़ी हुई थी।

बाजारों में परिंदा भी पर नहीं मार रहा था। प्रवासी अपने घर जाने के लिए किसी ना किसी वाहन का इंतजार करते हुए सड़कों पर नजर आ रहे थे।

1 साल बीत जाने के बाद भी लोगों ने नहीं लिया सबक, बिना मास्क के खुलेआम घूम रहे हैं

लेकिन उनको घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था। सोमवार 22 मार्च 2021 महामारी को 1 साल हो गया है। लेकिन उसके बावजूद भी शहर के लोगों में जागरूकता नहीं आई है, कि मास्क और 2 गज की दूरी आज भी है जरूरी।

अगर हम बाजारों की बात करें तो लोग बिना मास्क के शॉपिंग करते हुए नजर आ जाएंगे। जो दुकानदार मास्क बेच रहा होता है वही मास्क नहीं लगा रहा होता है। इसके अलावा अगर हम किसी रेस्टोरेंट की बात करें वहां पर भी भारी संख्या में लोग खाना खाने के लिए जाते हैं।

लेकिन खाना खाने के बाद भी वह लोग मास्क का उपयोग नहीं करते हैं। इसके अलावा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें जहां पर मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। वहां पर भी मरीज व उनके परिचय आपके बिना नजर आते हैं।

स्वास्थ्य विभाग में मौजूद कर्मचारियों के द्वारा परिजनों को कहा जाता है कि मास्क का उपयोग करें। लेकिन उसके बावजूद भी वह मास्क का उपयोग नहीं करते हैं। अगर हम 1 साल पहले की बात करें, तो अस्पताल से लेकर बाजारों में जगह-जगह मास्क और सैनिटाइजर रखे हुए मिल जाते थे।

लेकिन अब वही उन्हीं जगह पर कोई भी सैनिटाइजर नजर नहीं आता है। बीके अस्पताल की ओपीडी में पहले जहां हर डॉक्टर के रूम के बाद सैनिटाइजर रखा होता था। वही आज उन्हीं जगहों पर सैनिटाइजर की बोतल व मशीन तो नजर आ जाएगी। लेकिन आपको उसमें सैनिटाइजर नजर नहीं आएगा।

क्योंकि वह बोतल खाली हो चुकी है और उस ओर कोई भी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी या अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा अगर हम स्वास्थ्य विभाग में बने हुए शौचालयों की बात करें, तो उसने भी किसी प्रकार का कोई भी सैनिटाइजर व साबुन नहीं रखा हुआ है।  जिसकी वजह से वहां पर आने वाले मरीजों व परिजनों को सिर्फ पानी से हाथ धो कर ही अपना बचाव करना पड़ रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago