Categories: Uncategorized

जनता कर्फ्यू को हुआ एक साल,बुरे वक्त से नही लिया कोई सबक

कोरोना महामारी ने न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में हाहाकार मचा कर रखा हुआ है। शहर फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण से होने वाले हाहाकार को 1 साल पूरा हो चुका है। बीते वर्ष 22 मार्च को ही पहला जनता कर्फ्यू जैसा कदम उठाया गया था ताकि संक्रमण को काबू किया जा सके।

जिसके बाद एक लंबे समय तक लॉकडाउन का दौर शुरू हुआ। जिसने लोगों की जिंदगी को काबू में कर लिया। कोरो 9 लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया। कोरोना के कारण न केवल घरों से निकलना बंद हुआ बल्कि खाने-पीने के भी लाले पड़ने लगे थे।

जनता कर्फ्यू को हुआ एक साल,बुरे वक्त से नही लिया कोई सबक

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अनेक प्रयास किए गए। इस दौरान कभी लगता की हालत काबू में है तो कभी यह एक खतरनाक रूप ले लेते। 1 साल पहले जिले में जहां केवल एक केस था वहीं अब 261 एक्टिव केस हैं।

1 साल में स्वास्थ्य विभाग 5 लाख 60 हजार, 750 सैंपल ले चुका है। शनिवार तक जिले में 47,027 संक्रमित मिले, जिनमें से 46346 मरीज ठीक हुए किंतु 420 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। पिछले 1 साल में की अनेकों प्रयासों के परिणाम स्वरूप अब स्थिति को काफी हद तक काबू में किया जा चुका है।

कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन में लोगों को जान माल की हानि हुई थी। लोगों ने पलायन शुरू कर दिया था। कई बच्चे व बूढ़े न केवल कोरोना संक्रमण से बल्कि भूख व दुर्घटना से भी मारे गए।

जिले में पिछले साल 20 मार्च को पहला कोरोना मरीज पाया गया जबकि 30 अप्रैल को पहले कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी थी। नवंबर में संक्रमण इतना बड़ा कि 15,195 नई मरीज मिले जबकि 95 लोगों की मौत हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद हालातों में सुधार नजर आने लगे।

लंबे इंतजार के बाद कोरोना वैक्सीन के बनने के बाद लोग खुद को सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। लोक टीकाकरण करा रहे हैं ताकि संक्रमण से बचे रहे। जिले में क्षेत्र टीकाकरण केंद्र निर्धारित किए गए हैं तथा अब तक 85000 लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है। वैक्सीन आने के बाद लोगों ने पहले जैसी जिंदगी जीना शुरु कर दिया है।

न केवल लोगों की जिंदगी बदली बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं भी काफी प्रभावित हुई है। पिछले साल जहां केवल एक कोवीड अस्पताल था अब जिले में 45 कोविड अस्पताल है। लेकिन देखा जा रहा है कि लोग फिर से लापरवाह हो रहे हैं।

डी सी यशपाल यादव का कहना है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग सुरक्षित रहने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मास्क पहनते रहेंगे दूरी बनाए रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago