Categories: Education

तिकोना पार्क स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को जान का खतरा

कोरोना काल के कारण काफी लंबे अरसे से बंद पड़े स्कूलों को धीरे धीरे खोला जा रहा है व बच्चो की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में तिकोना पार्क के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी बाकी स्कूलों की तरह छात्रों को बुलाया जाने लगा है। परंतु इस स्कूल की बिल्डिंग इतनी बदहाल हो चुकी है

कि स्कूल की एक क्लास की छत का प्लास्टर गिर पड़ा। रात का समय होने के कारण किसी छात्र व शिक्षक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन क्लास की छत गिरने की वजह से फिजिक्स व बायोलॉजी लैब में बच्चों की क्लास लगाई जा रही है।

तिकोना पार्क स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को जान का खतरा


तिकोना पार्क स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 800 विद्यार्थी हैं और 22 कमरे हैं। वर्ष 2012 में यहां के 17 कमरों को कंडम घोषित किया गया था। स्कूल के कुल 22 कमरों में से कुछ मैं प्रिंसिपल रूम, लैब, क्लर्क रूम हैं व कुछ कमरों में अन्य काम हो रहे हैं।

कमरों की कमी के चलते छात्रों को तीन खस्ताहाल कक्षाओं में बैठा जा रहा था। जिनमें से रात के समय एक कमरे का प्लास्टर गिरने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल धीरज कुमार ने तीनों कमरों के ताले लगा दिए हैं।

एक लंबे अरसे से स्कूल बंद पड़े रहने के कारण इन पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया। जिसका परिणाम सामने है कि क्लास छत का प्लास्टर गिर गया। स्कूल के बंद होने से न केवल बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ बल्कि स्कूलों की बिल्डिंग्स को भी नुकसान हो रहे हैं। स्कूल खुले होने पर समय-समय पर हिंदी कमियों को दूर किया जाता है।

विष्णु स्कूल परिसर में अन्य किसी की भी कोई गलती नजर नहीं आ रही। स्कूल की जल्द ही मरम्मत की जानी चाहिए ताकि बच्चों को पढ़ाई का और नुकसान न उठाना पड़े। स्कूल के प्रिंसिपल धीरज कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी से बिल्डिंग के निर्माण की मांग की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago