Categories: Faridabad

टैक्स तो ले लेते हो साहब परंतु सुविधाएं नहीं देते

औद्योगिक नगरी के रूप में विश्व भर में प्रख्यात फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों बदहाली का मंजर झेल रहे हैं। जिले में औद्योगिक क्षेत्रों की सड़के खराब होती है या फिर औद्योगिक क्षेत्रों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझना पड़ता है ऐसा ही एक मामला सेक्टर 24 स्थित औद्योगिक क्षेत्रों से सामने आया है जहां काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। कंपनी मालिकों द्वारा निगम तथा जल बोर्ड को कई बार इसकी शिकायत दी जा चुकी है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

दरअसल, हरियाणा सरकार के राजस्व में फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों का अहम योगदान होता है। प्रदेश भर में गुरुग्राम के बाद राजस्व के मामले में फरीदाबाद का स्थान आता है। फरीदाबाद से राजस्व में एक बहुत बड़ा हिस्सा औद्योगिक क्षेत्रों का होता है परंतु जिले के औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों बदहाल है।

टैक्स तो ले लेते हो साहब परंतु सुविधाएं नहीं देते

सेक्टर 24 स्थित एसएमएस हाइड्रोटेक कंपनी के मालिक सूर्य विक्रम सिंह ने बताया कि लगभग 3 महीने से यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। नगर निगम अधिकारी व जल बोर्ड को इस विषय में कई बार सूचित किया जा चुका है परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 24 में प्लॉट नंबर 325, 326, 327, 328, 329, 290 व 289 के सामने सीवर का गंदा पानी बिखरा रहता है। सीवर ओवरफ्लो के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फरीदाबाद स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान जी एस त्यागी ने बताया कि काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। निवर्तमान निगमायुक्त यश गर्ग को इस विषय में सूचना दी गई थी परंतु शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

सड़क की स्थिति बहुत खराब है यहां कंपनी में आने वाले आगंतुक भी आना पसंद नहीं करते इतना ही नहीं एसोसिएशन द्वारा अपने खर्चे पर यहां मिट्टी डलवाई गई है। इस विषय में वर्तमान निगमायुक्त यशपाल यादव को भी शिकायत दी जा चुकी है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago