Categories: Politics

औद्योगिक क्षेत्र को हरियाणा सरकार ने दी सौगात, करोडों की लागत से बनेंगी सड़कें

 
 बल्लभगढ़ विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र को हरियाणा सरकार ने सौगात देते हुए करीब पौने 6 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाली चार लेन सड़क को मंजूरी दी है। यह सड़क सेक्टर 22 एरिया हार्डवेयर चौक वाया श्मशान घाट होती हुई बल्लभगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ेगी।

जिससे आम जनता के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा । खास बात तो यह है कि परिवहन मंत्री ने यहां की जनता से किया हुआ अपना वायदा पूरा किया है।

औद्योगिक क्षेत्र को हरियाणा सरकार ने दी सौगात, करोडों की लागत से बनेंगी सड़कें

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 22 हार्डवेयर वाया श्मशान घाट होते हुए औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ती यह सड़क कई साल से खराब है। अब यह सड़क आरएमसी की बनवाई जाएगी।

क्षेत्रवासियों की मांग पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने करीब पौने 6 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी ।

 जिस सड़क को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फोर लाइन आरएमसी बनाने की मंजूरी दे दी है । इसके लिए उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी जताया है।

इससे पहले प्याली हार्डवेयर सड़क को मंजूरी दिलवाकर परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने इस इलाके की  सबसे बड़ी मांग पूरी कराई है। 

प्याली हार्डवेयर जाने वाली सड़क को भी आरएमसी बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चली हुई है । उन्होंने दावा किया है कि आगामी बरसात के मौसम से पहले ही ये सड़के बनकर तैयार हो जाएंगी ताकि जनता को आने वाली परेशानी दूर हो सके।

परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बल्लबगढ़ विधानसभा के साथ-साथ पूरे हरियाणा में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को धरातल पर पूरा करा कर लोगों का विश्वास जीता है। भाजपा राज में प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago