Categories: Faridabad

इन पैरों को जमीन पर मत रखो साहब नही तो कीचड़ से सन जायेंगे

वार्ड- 5 के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी में काफी लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है। सीवर की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, नगर निगम के अंर्तगत आने वाले वार्डों में सीवर की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। नगर निगम द्वारा समस्या को लेकर अभी तक भी कोई ठोस कदम नही उठाए गए है। सीवर की समस्या से परेशान वार्डवासी अपनी समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट करते है परंतु ट्वीट के बाद भी समस्या का ठोस समाधान नही हो पाता है।

इन पैरों को जमीन पर मत रखो साहब नही तो कीचड़ से सन जायेंगे

सेक्टर 23 स्थित गली नंबर 293 में लगभग दो महीने से सीवर की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी अंकित वर्मा ने बताया कि अक्टूबर महीने से सीवर की समस्या बनी हुई है। समस्या की जानकारी ट्विटर के माध्यम से जिला प्रशासन को ट्वीट कर दी गई है परंतु ट्वीट के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया की सड़क का आधा हिस्सा वार्ड नंबर 4 और आधा हिस्सा वार्ड नंबर 5 में आता है।‌ समस्या के बारे में दोनों पार्षदों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। शिकायत के बाद सफाई कर्मी सफाई के लिए आते हैं परंतु सफाई के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। उन्होंने बताया कि समस्या की जानकारी ट्विटर के माध्यम से अक्टूबर में की गई थी परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि सीवर की समस्या से परेशान लोग सीएम को इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से देते हैं परंतु सीएम को ट्वीट करने के बावजूद भी समस्या का केवल खानापूर्ति समाधान होता है।

कुछ दिन पहले वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाले बाल कल्याण स्कूल वाली गली की शिकायत भी सीएम को दी गई थी जिसके बाद समस्या का समाधान हो गया है। ऐसे में सोचना होगा कि कब तक शहर को सीवर की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago