Categories: Public Issue

नाला निर्माण कार्य में बाधा बने कुछ पेड़ों को काटा जाएगा तो कुछ को किया जाएगा ट्रांसप्लांट

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक और अनेक कार्य किए जा रहे हैं वहीं दूसरी और पेड़ों को काटना भी मजबूरी हो गया है। क्योंकि बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नालों में यह पेड़ बाधा बने हुए हैं।

नीलम चौक रेलवे रोड पर करीब डेढ़ साल पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले बनाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन वर्षो पुराने फिर नालों के निर्माण में बाधा बने हुए थे जिन्हें अब काटा जा रहा है।

नाला निर्माण कार्य में बाधा बने कुछ पेड़ों को काटा जाएगा तो कुछ को किया जाएगा ट्रांसप्लांट

नालों के निर्माण कार्य में बाधा बने वर्षों पुराने पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग द्वारा मंजूरी ली गई है। इनमें से कुछ पेड़ों को ना काटकर ट्रांसप्लांट किया जाएगा। ज्ञात है कि बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव जैसी समस्या से जूझना पड़ता है।

जिस से निजात पाने के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जगह जगह सीमेंटेड नालों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कुछ पेड़ इन में बाधा बने हैं जिन्हें अब काटने व ट्रांसप्लांट की मंजूरी वन विभाग से मिल गई है।

नीलम रेलवे रोड पर डेढ़ साल पहले निर्माण का कार्य शुरू हो चुका था। एनआईटी क्षेत्र के नालों का निर्माण कार्य ठेका एंड कंपनी कर रही है। ठेका एंड कंपनी ने खाली जगहों में नाले बना दिए जबकि जहां पर खड़े थे उन जगहों पर निर्माण कार्य रोक दिया।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य बाधा बने पेड़ों की कटाई की मंजूरी के लिए वन विभाग के फैसले पर अटका था जिसकी अब मंजूरी मिल चुकी है।

लगभग 100 पेड़ नाला निर्माण कार्य में बाधा बने हुए थे। अब मंजूरी मिलने के बाद कुछ पेड़ों को काटा जाएगा तो कुछ को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। पेड़ों की कटाई मामले पर शहर के पर्यावरण विदों ने नाराजगी जताई है। सेव अरावली संस्था के जितेंद्र भढ़ाना का कहना है कि एक ओर तो शहर देश के प्रदूषित शहरों की सूची में 11वीं स्थान पर पहुंच गया है वहीं दूसरी ओर पेड़ों को काटे जाने से लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago