फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर की टीम ने एक युवक को उसके चाचा की लाइसेंसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान गांव मछ्छगर के रहने वाले रोबिन सिंह पुत्र श्याम सुंदर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने नरियाला पुलिस नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी के खिलाफ किसी दूसरे व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार रखने के जुर्म में थाना छायंसा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसके चाचा की है। उसके चाचा ने किसी रंजिश के चलते यह लाइसेंसी पिस्टल कुछ दिन पहले ही ली थी।
आरोपी अपने दोस्तों में रौब जमाने के लिए यह पिस्तौल अपने घर से लेकर मोहना गांव की तरफ जा रहा था कि पुलिस नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और उसके चाचा की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…