Categories: Uncategorized

कहां और कब आएगी सिटी बस कौन बताएगा इसके बारे में

लोगों की सुविधा के लिए सरकार के द्वारा सिटी बस सेवा को तो शुरू कर दिया गया है। लेकिन उसमें भी अभी कुछ खामियां बाकी है। जिसकी वजह से सिटी बस सेवा का फायदा कम लोग उठा पा रहे हैं।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सिटी बस सेवा को जोकि ग्रेटर फरीदाबाद में चलाई जा रही है। उसको बंद करना पड़ सकता है, क्योंकि अभी वह बस घाटे में चल रही है।

कहां और कब आएगी सिटी बस कौन बताएगा इसके बारे में

27 फरवरी को ग्रेटर फरीदाबाद व नहर पार के लोगों की सुविधा के लिए सिटी बस को शुरू कर दिया गया था। लेकिन करीब एक महीना बीत चुका है। उसके बावजूद भी लोगों की सुविधा के लिए ना तो अभी तक बस स्टॉप बनाए गए हैं और ना ही कहीं पर बस की समय सारणी को लगाया गया है।

जिसकी वजह से वहां पर रहने वाले लोगों को पता नहीं होता है कि सिटी बस कब आएगी और कब जाएगी। या यूं कहें कि किस जगह पर वह यात्रियों को उतारेगी व बैठ आएगी। ग्रेफा कंफेडेरशन ऑफ आरडब्लूए के प्रधान निर्मल का कहना है कि सिटी बस सेवा को शुरू तो कर दिया गया है।

जिससे लोगों को फायदा भी हो रहा है। लेकिन अभी कम लोगों को फायदा मिल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि उन लोगों को पता नहीं है कि बस सेवा का समय क्या है और बस स्टैंड या फिर यूं कहें बस स्टॉप कहां पर है। जिसकी वजह से लोग कई बार सिटी बस सेवा का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।

इसको लेकर उनके द्वारा विधायक व प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, कि जल्द से जल्द बस स्टॉप और समय सारणी का बोर्ड ग्रेटर फरीदाबाद में जगह-जगह लगा दिया जाए। वही ग्रेफा कंफेडेरशन ऑफ आरडब्लूए और नहर पार विकास मोर्चा के ट्रस्टी एडवोकेट सुरेंद्र दुग्गल का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए सिटी बस सेवा को तो शुरू कर दिया गया है।

लेकिन अभी वह सेवा बहुत ही कम लोग उठा पा रहे हैं। क्योंकि जिस एरिया से गुजरती है उस एरिया में बस स्टॉप कहां पर है और किस समय बस आएगी। इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है। जिसकी वजह से लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल करके शहर में आवागमन कर रहे हैं।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले कुछ समय के बाद सिटी बस सेवा जो कि ग्रेटर फरीदाबाद में चलाई जा रही है। उसको बंद करना पड़ेगा क्योंकि बस अभी घाटे में चल रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बस सेवा का फायदा लेना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को सबसे पहले बस स्टॉप और समय सारणी का बोर्ड ग्रेटर फरीदाबाद नहर पर जगह-जगह लगाना चाहिए।

जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग बस सेवा का फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि जीएम गुड़गांव से बस स्टॉप व समय सारणी के लिए बातचीत चल रही है जल्दी ही कोई ना कोई फैसला आएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago