Categories: Faridabad

स्मार्ट सिटी की स्ट्रीट लाइट होगी स्मार्ट, किया जा रहा है यह विशेष प्रबंध

दिन में भी जलती स्मार्ट सिटी की स्ट्रीट लाइट्स को लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एक सर्वे कराने की तैयारी में है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जो सभी स्ट्रीट लाइट्स को कंट्रोल करेगा।


दरअसल, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में मूलभूत सुविधाओं में कोई भी सुविधा स्मार्ट नहीं है चाहे वह स्ट्रीट लाइट्स की बात हो या फिर बस स्टैंड की परंतु अब स्मार्ट सिटी लिमिटेड समस्याओं को लेकर सक्रिय हो गया है। लिमिटेड द्वारा एक छोटे से लेकर बड़ी सभी समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से सभी स्ट्रीट लाइट खंभो पर एक चीप लगायी जाएगी, जो कंट्रोल ऑफिस में लगे सॉफ्टवेयर से जुड़ जाएगा।

स्मार्ट सिटी की स्ट्रीट लाइट होगी स्मार्ट, किया जा रहा है यह विशेष प्रबंध

इसके बाद स्ट्रीट लाइटों को कंट्रोल ऑफिस से सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। यदि स्ट्रीट लाइट किसी भी कारण से काम नहीं कर रही हैं या ख़राब हो गयी हैं, तो सॉफ्टवेयर इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल ऑफिस को देगा। इसे जल्द ठीक कराने का जिम्मा नगर निगम और प्राधिकरण का होगा। हालांकि, नगर निगम इसमें अहम भूमिका अदा करेगा क्योंकि सर्वे में नगर निगम को बताएगा कि किस जगह पर स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि जिले में स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइट जली रहती हैं वही शहर के भीतरी हिस्सों में स्ट्रीट लाइट लगी ही नहीं है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी हुई स्ट्रीट लाइट्स पर खराब है जिससे रात के समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। आए दिन रोशनी की वजह से हो रही दुर्घटना की खबरें भी सामने आती रहती हैं।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक गरिमा मित्तल ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइट की खराब होने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसका सर्वे कराने के बाद कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।









Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago