Categories: Press Release

अटाली गांव के स्टेडियम का नाम भी शहीद कमांडो संदीप सिंह कालीरमण के नाम पर करने की घोषणा

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शहीद हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भावी पीढिय़ों को इनके साहस व जज्बे से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा होगा। ऐसे में हरियाणा के मुक्चयमंत्री मनोहर लाल ने निर्णय लिया है कि अटाली गांव के खेल स्टेडियम का नाम अब गांव के शहीद कमांडो संदीप सिंह कालीरमण के नाम पर रखा जाएगा। खेल राज्य मंत्री बुधवार को स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
शहीद कमांडो संदीप सिंह कालीरमण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अटाली गांव के इस स्टेडियम को सभी सुविधाओं से युञ्चत बनाया जाएगा। स्टेडियम में बड़ी संख्या में फुटबाल के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं।

अटाली गांव के स्टेडियम का नाम भी शहीद कमांडो संदीप सिंह कालीरमण के नाम पर करने की घोषणा

ऐसे में एक अप्रैल से इस स्टेडियम में फुटबाल की खेल नर्सरी शुरू की जाएगी। इसके लिए कोच की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार के खेल विभाग द्वारा ही की जाएगी। इसके साथ ही क्रिकेट के खिलाडियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में बैटिंग व बालिंग की प्रैक्टिस के लिए पिच तैयार की जाएगी। वहीं स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए ओपन जिम की व्यवस्था भी की जाएगी।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार खिलाडिय़ों व फौजियों दोनों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फौजी देश की सीमा पर और खिलाड़ी खेल के मैदान में देश के सक्वमान की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर 10वां सैनिक हरियाणा से है और यहां उन्होंने हाल ही में भारतीय सेना की भर्ती में फिजिकल पास करने वाले अटाली गांव के 28 युवाओं से भी मुलाकात की और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का फिजिकल पास करने वाले आप सभी युवा शहीद संदीप सिंह कालीरमण के गांव की मिट्टी के लाल हो और इसी खेल के मैदान से निकलकर सीमा की रक्षा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो रहे हो। यह हमारे लिए, गांव के लोगों के लिए और प्रदेश के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अटाली गांव के स्टेडियम को खिलाडिय़ों की सहायता से बेहतरीन बनाए रखने के लिए भी सराहना है।

इस अवसर पर पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने गांव के स्टेडियम का नाम शहीद संदीप सिंह काली रमण के नाम पर रखने के लिए हरियाणा के मुक्चयमंत्री मनोहर लाल व खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम व यहां लगी शहीद कमांडो संदीप सिंह कालीरमण की प्रतिमा भावी पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago