Categories: Public Issue

फरीदाबाद के 40 वार्डों में स्वच्छता की तस्वीर बदलने में कारपोरेट सामाजिक दायित्व का होगा अहम योगदान

फरीदाबाद में नगर निगम के 40 वार्ड कहीं ना कहीं अभी भी स्वच्छता से वंचित दिखाई देते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। मगर जहां जरूरत है इन वार्डों में स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए तो अब स्थिति को बेहतर से भी बेहतर बनाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व यानी कि सीएसआर के तहत सहयोग लिया जाएगा ताकि एक स्वच्छ व साफ रूपरेखा तैयार कर फरीदाबाद के जन निवासियों के समक्ष प्रस्तुत की जा सके।

उक्त विषय पर अधिक जानकारी देते हुए निगमायुक्त यशपाल यादव ने सभी नोडल अधिकारियों से इस बाबत सुझाव देने को कहा है, साथ ही यह भी कहा है कि जिस वार्ड में घर-घर से कचरा उठाने के काम में कम संख्या में वाहन हैं, वहां निजी कंपनियों से सीएसआर के तहत सहयोग लिया जाए।

फरीदाबाद के 40 वार्डों में स्वच्छता की तस्वीर बदलने में कारपोरेट सामाजिक दायित्व का होगा अहम योगदान

गौरतलब, 2017 से इकोग्रीन कंपनी के वाहन नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा निपटान की प्रक्रिया में जुटें हुए है। इस बात से भी सब परिचित है कि शुरुआती दौर से ही इकोग्रीन के वाहनों की संख्या कम चल रही है।

सुखी और गीले कचरे के निपटान के लिए अलग-अलग कूडादान रखने व अलग-अलग भी वार्ड में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके एकत्र नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से अब तक सुधार नहीं हुआ है। निगमायुक्त यशपाल यादव ने इस स्थिति में सुधार के लिए पांच मार्च को हर वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे।

इन अधिकारियों ने जब हर वार्ड की स्थिति की रिपोर्ट तैयार की, तो यह बात सामने आई कि किसी भी वार्ड में घर-घर से कचरा एकत्र करने को पर्याप्त संख्या में वाहन नहीं हैं। इकोग्रीन वाहनों का इंतजाम नहीं कर पा रही है।

इसी के चलते निगमायुक्त ने नोडल अधिकारियों से सीएसआर के तहत काम करने को कहा है। हमारा मकसद स्वच्छता के मामले में शहर को बेहतर स्थिति में लाना है।

इकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों को सुधार करने को कहा गया है। हम प्रयास कर रहे हैं कि कोई औद्योगिक संगठन अगर सीएसआर के तहत वाहनों की व्यवस्था कर दे, तो हम इन वाहनों का उपयोग स्वच्छता अभियान के तहत करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago