Categories: Uncategorized

एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, तैयारियां पूरी : सतबीर मान

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि एक अप्रैल से रबी खरीद सीजन के तहत जिला की मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। खरीद को लेकर मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विभिन्न एजेंसियों के लिए खरीद के दिन तय कर दिए गए हैं और बार दाना भी पर्याप्त संख्या में मंडियों में पहुंच चुका है। अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में जिला की विभिन्न मंडियों के आढ़तियों के साथ गेहूं खरीद को लेकर चर्चा कर रहे थे।

एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, तैयारियां पूरी : सतबीर मान

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिला में खरीद के लिए छह मंडियों में व्यवस्था की गई है। इनमें मोहना मंडी, फतेहपुर बिलौच, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी फरीदाबाद, तिगांव और बल्लभगढ़ मंडी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों में खरीद को लेकर प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी भी मंडी में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं हैं तो तुरंत इसके लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए पेयजल व अन्य व्यवस्था भी बेहतर ढंग से हों। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए इस बार फार्म-जे कटने के बाद पैसे सीधे किसानों के खाते में आएंगे।

इससे पहले यह आढ़तियों के खाते में आते थे। उन्होंने सभी आढ़तियों को बताया कि इस बार उनकी आढ़त का कमिशन और लेबर के पैसे उनके खाते में आएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडियों में खरीद के लिए एजेंसियां भी तय कर दी गई हैं और खरीद का शेड्यूल भी उन्हें मुहैया करवा दिया जाएगा।

उन्होंने मंडियों में बेहतर व्यवस्थाएं करने के लिए भी आढ़तियों से सुझाव मांगे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए आढ़ती व मार्केट कमेटी के अधिकारी मिलकर कार्य करें। मीटिंग में डीएफएससी के.के. गोयल सहित सभी मंडियों के आढ़ती एसोसिएशनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago